फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेसिपी: इन स्टेप्स को फॉलो करके बनाएं स्वादिष्ट मटन शामी कबाब

Sun, 01 Aug 2021 05:02 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 Aug 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Follow these steps to make delicious mutton Shami kebabs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram

कई ऐसी रेसिपीज होती हैं, जिन्हें देखने के बाद मुंह में पानी आ जाता है। भले ही आपका पेट कितना भी भरा हुआ हो, पर इनका स्वाद लेने से आप पीछे नहीं हटेंगे। यही तो खास बात होती है इन डिशेज की। इसी वजह से हम में से कई लोग अक्सर स्वादिष्ट भोजन को घर में बनाते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे मटन शामी कबाब के बारे में। इसका नाम स्वादिष्ट भोजनों में शुमार होता है। अक्सर कई लोग इस खास डिश को काफी चाव के साथ खाते हैं। मटन शामी कबाब को पारंपरिक रूप से स्टार्टर डिश के तौर पर परोसा जाता है। इसे कीमा बनाया हुआ मांस और चने की दाल के पेस्ट को मिलाकर बनाया जाता है। आपको बता दें कि कबाब को एक अच्छा मसालेदार स्वाद देने के लिए इसके पेस्ट को कई भारतीय मसालों के साथ भी पकाया जाता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि मटन शामी कबाब को कैसे बनाते हैं?  

Follow these steps to make delicious mutton Shami kebabs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मटन शामी कबाब को तैयार करने के लिए आपको एक प्रेशर कुकर लेना होगा। उसके बाद उसमें 2 टेबल स्पून तेल को गर्म करें। गर्म हुए तेल में 1 दालचीनी, 1 जावित्री, 2 लौंग, 1 तेज पत्ता, 2 हरी मिर्च और मुट्ठी भर काली मिर्च डालें। ये सामग्री जब कुकर के भीतर चटकने लगे, उसके बाद कुकर में 500 ग्राम कीमा बनाए हुए मटन को डालें।

Follow these steps to make delicious mutton Shami kebabs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मटन डालने के बाद उसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक और 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डालें। डालने के बाद उनको अच्छी तरह से कुकर के भीतर मिलाएं। उसके बाद कुकर में 1/2 कप भीगी हुई चने की दाल के साथ थोड़ा पानी डालें। इसे करने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें। 2 सीटी आने तक उसे पकने दें। पकने के बाद मिक्सचर को एक प्लेट में फैला लें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Follow these steps to make delicious mutton Shami kebabs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अब इस मिक्सचर को पेस्ट बनाने के लिए अपने हाथों से दबाएं। मिक्सचर में 2 कटी हुई हरी मिर्च और 1 मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ प्याज डालें। डालने के बाद उसे अच्छी तरह से मिला लें।

विज्ञापन
Follow these steps to make delicious mutton Shami kebabs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

बने हुए इस पेस्ट को छोटे-छोटे आकार के चपटे गोलों में बनाएं। उसके बाद इनको तेल से शैलो फ्राई करें। 1 मिनट तक कबाब को हर तरफ से पकाएं जब तक वह हल्का ब्राउन ना हो जाए। पकाने के बाद कबाब को गर्मा गर्म थाली में परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed