भारत में मिठाइयों का नाम आते ही सबसे पहले गुलाब जामुन, रसगुल्ला और कालाजाम का ख्याल आता है। शादी हो, त्योहार हो या कोई खास जश्न, इन मिठाइयों के बिना मिठास अधूरी लगती है। देखने में ये तीनों मिठाइयां काफी हद तक एक जैसी लग सकती हैं, क्योंकि इनका आकार गोल होता है और तीनों को मीठी चाशनी के साथ परोसा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बनाने का तरीका, सामग्री, रंग और स्वाद एक-दूसरे से काफी अलग हैं?
गुलाब जामुन जहां अपने नरम और रसीले स्वाद के लिए मशहूर है, वहीं कालाजाम अपने गहरे रंग और हल्के कैरेमल जैसे स्वाद के कारण खास पहचान रखता है। दूसरी तरफ रसगुल्ला छेने से तैयार होने वाली स्पंजी और रस से भरी मिठाई है।
खास बात यह है कि गुलाब जामुन और कालाजाम की बनावट में समानता होने के बावजूद इन्हें तैयार करने की प्रक्रिया में अंतर होता है। अगर आप भी मिठाई खाने के शौकीन हैं, तो इन तीनों के बीच का अंतर जरूर जानना चाहिए। आइए समझते हैं कि आखिर गुलाब जामुन, कालाजाम और रसगुल्ला एक-दूसरे से कैसे अलग हैं।
