फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Food For Vrat: महाशिवरात्रि व्रत के लिए तैयार करें आलू के पापड़, आसान है इसकी रेसिपी

Mon, 04 Mar 2024 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 04 Mar 2024 09:41 AM IST
सार

अगर आप महाशिवरात्रि के व्रत के लिए आलू के पापड़ तैयार करना चाहती हैं, तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Food For Vrat how to make aloo k papad for mahashivratri vrat 2024
आलू के पापड़ - फोटो : instagram

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का काफी महत्व होता है। इस दिन को लोग बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 8 मार्च को पड़ रही है। मान्यताओं की मानें तो इस दिन ही भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था।



कहा जाता है कि भोलेनाथ का व्रत रखकर आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। उनकी अराधना से तमाम दुखों का भी नाश होता है। इसी के चलते इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पूजा अचर्ना करते हैं। बहुुत से लोग तो व्रत भी रखते हैं।

अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रखने का सोच रहे हैं, तो व्रत में खाने के लिए आलू के पापड़ आप पहले से ही तैयार करके रख सकते हैं। ये फलाहारी पापड़ महाशिवरात्रि के साथ-साथ अन्य व्रतों में भी काम आएंगे। 

Food For Vrat how to make aloo k papad for mahashivratri vrat 2024
आलू के पापड़ - फोटो : Istock

आलू के पापड़ बनाने का सामान

एक किलो उबले हुए आलू
सेंधा नमक स्वाद के अनुसार
1/2 छोटी स्पून काली मिर्च
1/2 छोटी स्पून जीरा 

Food For Vrat how to make aloo k papad for mahashivratri vrat 2024
आलू के पापड़ - फोटो : iStock

विधि

व्रत वाले आलू के पापड़ बनाना बेहद आसान होता है। इसके लिए बस सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू को मैश करें। अगर आप चाहें तो आलू को कद्दूकस कर सकती हैं। इससे ये सही से मैश हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Food For Vrat how to make aloo k papad for mahashivratri vrat 2024
आलू के पापड़ - फोटो : instagram

इसके बाद इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, और जीरा डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। इसे आपको आटे की तरह ही गूंथ लेना है। जब ये सही तरह से गुंथ जाए तो इससे छोटी-छोटी लोई बना लें। इन लोईयों को पापड़ की मशीन में रखकर इससे महीन पापड़ बना लें।

विज्ञापन
Food For Vrat how to make aloo k papad for mahashivratri vrat 2024
आलू के पापड़

इसे अब दो दिन की तेज धूप लगने दें। दो से तीन दिन तेज धूप लगने के बाद ये सूख जाएंगे। अब इसे आप महाशिवरात्रि के दिन घी में भूनकर इसका स्वाद ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed