फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Food For Old People: घर में हैं बुजुर्ग तो उन्हें बनाकर खिलाएं ये पकवान, पेट भरने के साथ मन भी रहेगा खुश

Wed, 26 Jun 2024 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 26 Jun 2024 09:28 AM IST
सार

अगर आपके घर में कोई बड़ा बुजुर्ग है तो आप उन्हें खाने के लिए खिचड़ी के अलावा भी कई चीजें दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Food For Old People indian food for old person without teeth
घर में हैं बुजुर्ग तो उन्हें बनाकर खिलाएं ये पकवान - फोटो : pexel

Food For Old People: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे हमारे शरीर में भी काफी परिवर्तन होते हैं। इन परिवर्तनों की वजह से शरीर में अलग तरह के पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। खासतौर पर जब कोई बुजुर्ग हो जाता है तो उनके खाने का ध्यान घर वालों को ही रखना पड़ता है। शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जिसमें बुजुर्ग ना रहते हों। जिस प्रकार से जब घर में कोई बच्चा आता है, तो उसका ध्यान रखना पड़ता है, ठीक उसी प्रकार से घर के बुजुर्गों का भी काफी खास ध्यान रखना पड़ता है।



उम्र बढ़ने के साथ दांत कमजोर होने लगते हैं, जिस वजह से बुजुर्गों आप कुछ भी खाने को नहीं दे सकते। उन्हें वही चीजें खाने को दी जाती हैं, जिसे वो सही तरह से चबा लें। कई बार हेल्दी चीजें देने के चक्कर मे हम उनके स्वाद के बारे में भूल जाते हैं। इसीलिए आज के लेख में हम आपको कुछ स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने घर के बड़ों को दे सकते हैं। 

Food For Old People indian food for old person without teeth
घर में हैं बुजुर्ग तो उन्हें बनाकर खिलाएं ये पकवान - फोटो : iStock

दलिया

दलिया एक ऐसी चीज है, जिसे आप नाश्ते और खाने दोनों समय खा सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो नाश्ते में अपने घर के बुजुर्गों के लिए दूध और दलिया तैयार कर सकते हैं। अगर खाने में उनका दलिया खाने का मन है तो आप उन्हें नमकीन दलिया बनाकर खिला सकते हैं। 

Food For Old People indian food for old person without teeth
घर में हैं बुजुर्ग तो उन्हें बनाकर खिलाएं ये पकवान

टमाटर का सूप

बुजुर्गों को ऐसी चीजें काफी पसंद आती हैं, जिसे उन्हें चबाना ना पड़े। ऐसे में आप अपने परिवार के बुजुर्गों को टमाटर या मिक्स वेजिटेबल का सूप तैयार करके परोस सकते हैं। ध्यान रखें कि ये ज्यादा तीखा ना हो, वरना उन्हें पेट की समस्या हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Food For Old People indian food for old person without teeth
घर में हैं बुजुर्ग तो उन्हें बनाकर खिलाएं ये पकवान - फोटो : istock

चीला

चीला खाने में काफी नरम और स्वादिष्ट होता है। ऐसे में मूंग दाल का चीला आप उन्हें बनाकर खिला सकते हैं। इसे उनकी पसंदीदा चटनी के साथ ही परोसें। ताकि उनका मन भी भर जाए। 

विज्ञापन
Food For Old People indian food for old person without teeth
घर में हैं बुजुर्ग तो उन्हें बनाकर खिलाएं ये पकवान - फोटो : Instagram/nandshomekitchen

इडली

साउथ इंडियन खाना हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में आप भी अपने घर के बुजुर्गों को स्वादिष्ट इडली बनाकर खिला सकते हैं। अगर उन्हें चटाकेदार खाना पसंद है, तो आप इसे फ्राई भी करके उन्हें परोस सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed