फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेसिपी: घर पर झटपट बनाएं ये हेल्दी सूजी का हलवा, खाते ही कहेंगे वाह

Sat, 31 Jul 2021 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 31 Jul 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Food tips Sooji halwa recipe you can make at home in minutes
सूजी के हलवे की रेसिपी - फोटो : istock

अगर पूछा जाए कि मीठा खाना किसे पसंद नहीं है? तो इस लाइन में आपको बेहद ही कम लोग नजर आएंगे, क्योंकि भारत में तो लोगों को मीठा खाना खूब पसंद होता है। खासतौर पर लोग खाना खाने के बाद मीठी चीजों का सेवन करना काफी अच्छा मानते हैं। कभी आइसक्रीम तो कभी चॉकलेट जैसी कई अन्य चीजों का सेवन लोग करते हैं। वहीं, लोग तो बाजारों से खरीदाकर कई मीठी डिश घर लाते हैं, ताकि कुछ मीठा खाया जा सके। लेकिन जरा सोचिए कि यही मीठी डिश आप मिनटों में घर पर ही बना लें, तो फिर कैसा रहेगा? ताकि आप घर पर ही हेल्दी सूजी का हलवा खा सकें क्योंकि ये हलवा स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी है। जी हां, हम आपको ऐसे सूजी के हलवे की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बेहद ही कम चीजों का इस्तेमाल होता है। तो चलिए बिना समय गवाएं आपको जल्दी से इस सूजी के हलवे की रेसिपी के बारे में बताते हैं।

Food tips Sooji halwa recipe you can make at home in minutes
butter - फोटो : Pixabay

सूजी का हलवा बनाने के लिए बस ये चार चीजें चाहिए:-

-साफ की हुई सूजी
-चीनी
-ड्राई फ्रूट्स
-मक्खन।

Food tips Sooji halwa recipe you can make at home in minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे बनाना है इसे:-

-आपको एक बर्तन लेना है जो भी आपके घर में आसानी से मिल जाए। इसमें थोड़ा मक्खन डालकर ऊपर से सूजी डाल देनी है

-इसके बाद सूजी को अच्छे से भूनना है

-ध्यान रहे कि सूजी को तब तक भूनना है जब तक कि वो सुनहरे रंग की न हो जाए

-वहीं, एक अलग बर्तन में पानी डालकर उसमें चीनी डालकर मध्यम आंच पर उबलने के लिए रख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Food tips Sooji halwa recipe you can make at home in minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-दूसरी तरफ आपको ड्राई फ्रूट्स जैसे- बादाम, काजू आदि को बारीक काट लेना है

-वहीं, सूजी को पकाने के बाद जब दिखे कि मक्खन ने महक छोड़ दी है और सूजी भी सुनहरी भूरी हो गई है, तो फिर गैस को बिल्कुल कम कर लें

-इसके बाद सूजी के ऊपर तैयार किया हुआ चीनी का पानी हल्का-हल्का करके डालें और साथ ही सूजी को हिलाते रहें 

-अब भी आपको इसे हिलाते रहना है। इसे तब तक हिलाएं जब तक कि सूजी गाढ़ी न होने लगे

विज्ञापन
Food tips Sooji halwa recipe you can make at home in minutes
sooji halwa - फोटो : istock

-इसके बाद बारीक काटे हुए ड्राई फ्रूट्स इसमें डालकर अच्छे से मिला लें

-वहीं, जब आपको लगे कि सूजी बर्तन के तले पर या किनारों पर चिपकने लगी है, तो समझ जाइए कि ये तैयार हो गई है

-आखिर में अपने घर वालों को इस सूजी के हलवे का स्वाद चखाएं, और यकीन मानिए सबके मुंह से एक ही बात निकलेगी, वाह क्या हलवा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed