फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2024: ईद के मौके पर दही से तैयार करें लजीज पकवान, खाकर मेहमान भी करेंगे तारीफ

Thu, 11 Apr 2024 08:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 11 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

अगर आप ईद के दिन अपने मेहमानों को खुश करना चाहते हैं, तो दही से कुछ पकवान तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Eid 2024 simple recipe made with curd in hindi recipe
ईद के मौके पर दही से तैयार करें लजीज पकवान

ईद का त्योहार हर किसी के लिए बेहद अहम होता है। इस दिन के लिए लोग कई-कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। ईद के दिन लोग एक-दूसरे के घर जाकर उन्हें बधाई देते हैं। ईद पर लोग नए-नए कपड़े भी पहनते हैं। सभी घरों में इस दिन मीठी सेंवई बनाने का रिवाज है। जब लोग ईद की बधाई देने के लिए एक-दूसरे के घर जाते हैं, तो उन्हें तरह-तरह के पकवान परोसे जाते हैं।



अब जब काफी ज्यादा गर्मी पड़ने लगी है, तो आप अपने मेहमानों को ऐसे पकवान परोस सकती हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा दही का इस्तेमाल किया गया हो। दही के सेवन से आपके मेहमानों की सेहत भी दुरुस्त रहेगी। इस मौसम में दही काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में दही से बने इन पकवानों को आप अपने मेहमानों को परोसकर उनका दिल जीत सकती हैं। लजीज पकवान खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। ये सभी पकवान बनाना काफी आसान है। 

Eid 2024 simple recipe made with curd in hindi recipe
ईद के मौके पर दही से तैयार करें लजीज पकवान - फोटो : Istock
दही वड़ा

त्योहारों पर लगभग हर कोई दही वड़ा बनाता है। ऐसे में ईद के लिए आप भी दही वड़ा तैयार कर सकती हैं। दही वड़ा काफी मुलायम होते है, ऐसे में इसे घर के बड़े भी आसानी से खा सकते हैं। 
Eid 2024 simple recipe made with curd in hindi recipe
ईद के मौके पर दही से तैयार करें लजीज पकवान - फोटो : instagram

दही बताशे

पानी के बताशे तो हर कोई खाता है, लेकिन अगर आप अपने मेहमानों को दही बताशे या दही के गोलगप्पे परोसेंगी, तो वो इसे काफी चाव के साथ खाएंगे। दही के बताशे बड़ों से लेकर बच्चे तक काफी मन से खाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2024 simple recipe made with curd in hindi recipe
ईद के मौके पर दही से तैयार करें लजीज पकवान - फोटो : instagram

इडली चाट

वैसे तो इडली हमेशा सांभर के साथ खाई जाती है, लेकिन अगर आप इसकी चाट बनाकर अपने मेहमानों को खिलाएंगी तो वो जरूर खुश होंगे। इडली की चाट खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए आपको ढेर सारे दही की जरूरत पड़ेगी। इडली की चाट में दही से ही अच्छा स्वाद आता है। 

विज्ञापन
Eid 2024 simple recipe made with curd in hindi recipe
ईद के मौके पर दही से तैयार करें लजीज पकवान - फोटो : instagram

दही के शोले

अगर आप कुछ अलग सा बनाने का सोच रही हैं, तो दिल्ली के मशहूर दही से शोले एक बेहतर विकल्प है। इसे हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसकर आप अपने मेहमानों का दिल सकती हैं। इसे ब्रेड और दही के इस्तेमाल से बनाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed