फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? आखिरकार वैज्ञानिकों ने ढूंढ ही निकाला इस मुश्किल सवाल का जवाब

Thu, 12 Jul 2018 01:26 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Eggs veg or non veg scientists finally found the answer
potato egg
पहले मुर्गी आई या अंडा? अंडा शाकाहारी है मांसाहारी? मुर्गी अंडा देती है, तो ये वेज हुआ या नॉन वेज? ये कुछ सवाल ऐसे हैं जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। दुनियाभर में इसे लेकर लोगों के अलग अलग विचार हैं। कोई कहता है जैसे गाय से निकला दूध शाकाहारी है, ठीक वैसे ही मुर्गी से निकला अंडा शाकाहारी होता है। वहीं दूसरी तरफ जो लोग अंडे को मांसाहारी बताते हैं वह यह तर्क देते हैं कि अंडे में से चूजा निकलता है इसलिए यह मांसाहारी है। लेकिन वैज्ञानिकों ने इसका जवाब ढूंढ कर इस बहस पर विराम लगा दिया है। आइए जानते हैं इस विषय पर क्या कहती है वैज्ञानिकों की खोज...
Eggs veg or non veg scientists finally found the answer
egg
जो लोग ये मानते हैं कि अंडे में से चूजा निकलता है तो उनके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि मुर्गी अंडा देती कैसे है। आपको बता दें, मुर्गी जब 6 महीने की हो जाती है तो हर एक-डेढ़ दिन पर अंडा देने लगती है, लेकिन अंडा देने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह किसी मुर्गे के संपर्क में आई हो। 
Eggs veg or non veg scientists finally found the answer
broken egg
मुर्गे के बिना संपर्क में आए मुर्गी द्वारा दिए गये अंडों को अनफर्टिलाइज्ड एग कहते हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इनमें से कभी चूजे नहीं निकल सकते। तो इसलिए अगर आप अंडों को अगर मांसाहारी समझते हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि अंडा शाकाहारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eggs veg or non veg scientists finally found the answer
egg
ऐसा अंडा जिसे मुर्गी मुर्गे के संपर्क में आने के बाद देती है, उसे हम मांसाहारी कह सकते हैं। इन अंडों में गैमीट सेल्स मौजूद होता है, जो उन्हें मांसाहारी बना देता है। दरअसल वैज्ञानिकों ने यह भी रिसर्च कर बताया कि अंडे के 3 हिस्से होते हैं पहला छिलका, दूसरा उसकी सफेदी और तीसरा अंडे की जरदी या पीला वाला भाग। अंडे की सफेदी या एग वाइट पानी में मौजूद प्रोटीन का हिस्सा है। इसमें जानवर को कोई हिस्सा नहीं इसमें सिर्फ प्रोटिन होता है। यहीं कारण है कि एग वाइट शाकाहारी है। 
विज्ञापन
Eggs veg or non veg scientists finally found the answer
egg
बाजार में मौजूद बहुत सारे प्रॉडक्ट जिसमें एग वाइट का इस्तेमाल होता है, तकनीकी रूप से अगर देखे तो वे सभी शाकाहारी होते हैं। वहीं एग योक या अंडे की जर्दी में भी प्रोटिन औप उसके साथ कोलेस्ट्रोल और फैट मौजूद होता है। लेकिन मुर्गी और मुर्गे के संपर्क में आने के बाद दिए गये अंडे की जर्दी में गैमीट सेल्स मौजूद होता है, जो उसे मांसाहारी बना देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed