Easy Snacks Recipe: अचानक आ गए हैं मेहमान तो झटपट बनाएं ये पकवान, बड़ों के साथ बच्चे भी खाकर होंगे खुश
अगर आपके घर पर अचानक मेहमान आ गए हैं तो आप उनके लिए झटपट नाश्ता तैयार कर सकते हैं।
कटलेट
आलू के कटलेट खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। इसे सूजी या फिर ब्रेड क्रम्स में लपेट कर जब आप सेकेंगे तो ये और भी ज्यादा कुरकुरे बनेंने। चाय के साथ आप इसे परोस सकती हैं।
स्प्रिंग रोल
बाजार में स्प्रिंग रोल की शीट बनी बनाई मिल जाती हैं। इन शीट से आप तत्काल स्प्रिंग रोल तैयार कर सकती हैं। अगर आपके पास ज्यादा वक्त है तो सब्जियों की जगह आप इसमें नूडल्स बनाकर भर सकती हैं।
वेज सैंडविच
झटपट बनने वाली चीजों में वेज सैंडविच काफी सही विकल्प है। अगर आपका मन है तो आप इसे सेक भी सकती हैं। वरना ये मेयोनीज वाली सैंडविच खाने बिना सिके भी खाने में स्वादिष्ट लगती है।
क्रिस्पी कॉर्न
जिनके घर में बच्चे होते हैं, उनके घर में आपको कॉर्न मिल जाएंगे। ऐसे में जब कोई मेहमान आपके घर अचानक आ गया है तो आप उसे क्रिस्पी कॉर्न बनाकर खिला सकती हैं। कोल्ड ड्रिंक के साथ अगर आप इसे परोसेंगी तो लोग आपकी तारीफ जरूर करें।