{"_id":"697ae8c3e90ff8c957010269","slug":"easy-recipe-of-mix-pakoda-in-hindi-mix-pakoda-kaise-banaen-2026-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mix Pakoda Recipe: कम सामग्री में घर पर बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल मिक्स पकौड़े, 15 मिनट में होंगे तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Mix Pakoda Recipe: कम सामग्री में घर पर बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल मिक्स पकौड़े, 15 मिनट में होंगे तैयार
Thu, 29 Jan 2026 10:40 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:40 AM IST
सार
Recipe Of Mix Pakoda: अगर आप भी आसान विधि से पकौड़े बनाना चाहते हैं तो यहां उसकी सबसे आसान रेसिपी दी जा रही है।
विज्ञापन
मिक्स पकौड़े बनाने की ऐसी विधि, जिससे 15 मिनट में हो जाएंगे ये तैयार
- फोटो : instagram
Recipe Of Mix Pakoda: जब अचानक कुछ चटपटा खाने का मन करे या मेहमान बिना बताए आ जाएं, तब मिक्स पकौड़े सबसे आसान और पसंदीदा विकल्प बन जाते हैं। मिक्स पकौड़े कई तरह की सब्जियों से बनते हैं, जिससे ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं। खास बात ये है कि इन्हें बनाने में ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं होती और ये सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाते हैं।
15 मिनट में बनने वाले मिक्स पकौड़े बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
15 मिनट में बनने वाले मिक्स पकौड़े बनाने का सामान
- बेसन – 1 कप
- प्याज – 1 बारीक कटा
- आलू – 1 छोटा पतले स्लाइस में
- फूल गोभी – आधा कप
- मिर्च
- पनीम
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- अदरक – 1 छोटी चम्मच कद्दूकस
- हल्दी – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- अजवाइन – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल – तलने के लिए
ये है सरल विधि
- फोटो : instagram
ये है सरल विधि
सबसे पहले एक बड़ा और सूखा बर्तन लें। इसमें 1 कप बेसन डालें और उसके बाद प्याज, आलू, गोभी, पनीर, मिर्च या अन्य उपलब्ध कटी हुई सब्जियां डालें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह सूखे हाथ या चम्मच से मिला लें, ताकि मसाले सब्जियों में बराबर फैल जाएं।
सबसे पहले एक बड़ा और सूखा बर्तन लें। इसमें 1 कप बेसन डालें और उसके बाद प्याज, आलू, गोभी, पनीर, मिर्च या अन्य उपलब्ध कटी हुई सब्जियां डालें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह सूखे हाथ या चम्मच से मिला लें, ताकि मसाले सब्जियों में बराबर फैल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है सरल विधि
- फोटो : instagram
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन को मिलाएं। ध्यान रखें कि एक साथ ज्यादा पानी न डालें, वरना घोल पतला हो जाएगा। घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि सब्जियां उसमें अच्छी तरह लिपटी रहें और टपकें नहीं। चाहें तो कुरकुरापन बढ़ाने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोडा या चावल का आटा मिला सकते हैं।
विज्ञापन
ये है सरल विधि
- फोटो : instagram
अब कढ़ाही में पर्याप्त तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल सही गरम है या नहीं, यह जांचने के लिए एक बूंद घोल डालें। अगर वह तुरंत ऊपर आ जाए तो तेल तैयार है। अब चम्मच या हाथ से थोड़ा-थोड़ा घोल लेकर तेल में डालें। एक बार में ज्यादा पकौड़े न डालें।