फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of Chicken Soup: चिकन सूप बनाने का सबसे आसान तरीका, सर्दी में शरीर को पहुंचाएगा राहत

Sun, 24 Nov 2024 01:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 24 Nov 2024 01:50 PM IST
सार

चिकन सूप बनाने का आसान तरीका नीचे दिया गया है। इसे आप कम समय में और साधारण सामग्री से तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन
easy Recipe Of Chicken Soup in hindi how to make restaurant style Chicken Soup
चिकन सूप बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : अमर उजाला

Recipe Of Chicken Soup: बहुत से लोगों को चिकन का सेवन करना काफी पसंद होता है। खासतौर पर जब सर्दी का मौसम आता है तो चिकन से बनें पकवान लोगों के शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। चिकन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिस वजह से इसके सेवन से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। वैसे तो इसका सेवन कई तरह से किया जाता है, लेकिन लोगों को इस मौसम में चिकन सूप पीना सबसे अच्छा लगता है।



चिकन सूप में पाए जाने वाले पोषक तत्व और गर्माहट गले में खराश और नाक बंद होने में राहत देते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे लोगों की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसी के चलते हम आपको यहां चिकन सूप बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 

easy Recipe Of Chicken Soup in hindi how to make restaurant style Chicken Soup
चिकन सूप बनाने का सामान - फोटो : instagram

चिकन सूप बनाने का सामान

  • चिकन (बोनलेस): 200-250 ग्राम  
  • पानी: 4 कप  
  • प्याज: 1 (कटा हुआ)  
  • लहसुन: 4-5 कलियां   
  • अदरक: 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस की हुई)  
  • गाजर: 1 (कटी हुई)  
  • मटर: 1/4 कप   
  • धनिया पत्ती
  • नमक: स्वादानुसार  
  • काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच  
  • नींबू का रस: 1 चम्मच  
  • मक्खन या तेल: 1 चम्मच  
  • कॉर्नफ्लोर: 1 चम्मच   

 

easy Recipe Of Chicken Soup in hindi how to make restaurant style Chicken Soup
विधि - फोटो : instagram

विधि

चिकन सूप बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को धोकर साफ कर लें। इसके बाद एक प्रेशर कुकर या पैन में चिकन, पानी, थोड़ा सा नमक, और अदरक डालें। इसे कुकर में 2-3 सीटी लगाकर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद अब तड़का लगाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy Recipe Of Chicken Soup in hindi how to make restaurant style Chicken Soup
विधि - फोटो : instagram

तड़का लगाने के लिए एक गहरे पैन में मक्खन या तेल गर्म करें। अब इसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। जब ये सुनहरा हो जाए तो गाजर और मटर डालें और 2-3 मिनट भूनें। इसके बाद पके हुए चिकन के टुकड़े और स्टॉक पैन में डालें। इस पैन में अब नमक और काली मिर्च पाउडर डालें।

विज्ञापन
easy Recipe Of Chicken Soup in hindi how to make restaurant style Chicken Soup
विधि - फोटो : instagram

अगर सूप गाढ़ा करना हो, तो कॉर्नफ्लोर को 2 चम्मच पानी में घोलकर इसमें डालें और चलाएं। इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। आखिर में सूप में धनिया पत्ती और नींबू का रस डालें। इसे कटोरे में डालकर गरमागरम ही परोसें। आप इसमें स्वीट कॉर्न, ब्रोकली या अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed