Dussehra 2023: दशहरा के पर्व पर परिवार को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट लंच, इन पकवानों से तैयार करें थाली
दशहरा के पर्व पर सभी का अवकाश होता है। ऐसे में आप अपने परिवार के लिए स्वादिष्ट लंच तैयार करके उन्हें खुश कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूड़ी
त्योहारों के मौसम में कई जगहों पर रोटी नहीं खाई जाती। ऐसे में वेज थाली तैयार करने के लिए पूड़ी का आटा सबसे पहले तैयार करके रखें। जब बाकी सारा खाना तैयार हो जाए तो गर्मागर्म पूड़ी छानकर परिवारवालों को खिलाएं।
पनीर की सब्जी
वेज थाली तैयार करने के लिए सबसे पहले पनीर की सब्जी तैयार करें। सब्जी तैयार करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि त्योहार के दिन इसमें प्याज-लहसुन का तड़का ना लगाएं। आप घर पर बिना प्याज-लहसुन के भी बेहद स्वादिष्ट सब्जी बना सकती हैं।
छोले
बहुत से लोगों को पनीर की सब्जी पसंद नहीं आती। ऐसे में उन लोगों के लिए छोले तैयार करके रखें। पूड़ी के साथ अगर छोले मिल जाएं तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है।
मिक्स वेज
अगर थाली में सूखी सब्जी ना हो तो इससे कुछ अधूरा लगता है। ऐसे में अपनी थाली को पूरा करने के लिए स्वादिष्ट सी मिक्स वेज जरूर बनाएं।