दिवाली के मौके पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में खुद को इन पकवानों से दूर रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके बाद तो खाने का ओवरडोज होना लाजमी है। इस स्थिति में परेशान होने के जरूरत नहीं है। आप अपने मन अनुसार जितना खाना चाहते हैं उतना खा सकते हैं , क्योंकि आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो दिवाली के मौके पर खाए गए उटपटांग खाने को डिटॉक्स कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे फूड्स जिन्हें खाकर आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं...
{"_id":"5fa160638ebc3edc2069eda4","slug":"diwali-2020-detox-your-body-with-home-ingredients-after-heavy-diwali-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: दिवाली के खान-पान से खुद को नहीं करना बीमार तो इन चीजों का करें सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Diwali 2020: दिवाली के खान-पान से खुद को नहीं करना बीमार तो इन चीजों का करें सेवन
Sun, 15 Nov 2020 05:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 15 Nov 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
दिवाली
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नींबू
नींबू पानी के कई फायदे होते हैं। रात को जब आप अपना मनपंसद खाना खा चुके होगे तब अगली सुबह उठते ही पानी में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर जरूर पीएं। पानी में नींबू मिलाकर पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होने लगती है। इसके अतिरिक्त शरीर की गंदगी भी निकल जाती है। अगर आप नींबू को गर्म पानी में पिएंगे तो ये और ज्यादा फायदेमंद होगा।
सेब का सिरका
- फोटो : social media
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर जिसे सेब का सिरका भी कहते हैं। आप इसका सेवन एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइर विनेगर मिलाकर भी कर सकते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में काफी फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है।

टमाटर
- फोटो : Amar Ujala
टमाटर
टमाटर भी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। दिवाली पर बहुत सारा मीठा और तला-भुना खाने के बाद आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पाचन संबधी कोई भी समस्या नहीं पैदा होगी। आप सलाद या सूप के रूप में टमाटर का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Coriander
धनिया
धनिया किसी भी खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। आप धनिया का सेवन चटनी बनाकर कर सकते हैं। धनिया को अपने डाइट में शामिल करने से लेड और मरकरी जैसे धातु डिटॉक्स होते हैं।
धनिया किसी भी खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। आप धनिया का सेवन चटनी बनाकर कर सकते हैं। धनिया को अपने डाइट में शामिल करने से लेड और मरकरी जैसे धातु डिटॉक्स होते हैं।