दिवाली के दिनों में अक्सर ऐसा होता है कि हम जब दोस्तों, रिश्तेदारों के घर शुभकामनाएं देने जाते हैं तो नाश्ते में बहुत कुछ खा लेते हैं। बेसन और मैदे से बने नाश्ते का तत्काल प्रभाव तो हमें देखने नहीं मिलता लेकिन कुछ घंटों बाद हमें पेट में भारीपन, बैचेनी, घबराहट आदि लक्षण नजर आने लगते हैं। इस तरह की समस्या होना बहुत सामान्य है चूंकि हम रोज इस तरह की चीजें नहीं खाते इसलिए कई बार यह हमारे शरीर को सूट नहीं होतीं। अगर आपके घर में भी किसी सदस्य को दिवाली का नाश्ता ज्यादा खाने में आ जाता है और इस प्रकार की समस्याएं होती हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है, अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को अपनाकर आप सबकुछ ठीक कर सकते हैं।
{"_id":"5fb1078f9244ab6c6b76b3b9","slug":"diwali-2020-home-remedies-for-acidity-caused-by-diwali-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: यदि दिवाली का नाश्ता ज्यादा खा लेने से हो रही है बदहजमी, तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Diwali 2020: यदि दिवाली का नाश्ता ज्यादा खा लेने से हो रही है बदहजमी, तो अपनाएं ये उपाय
Sun, 15 Nov 2020 04:25 PM IST
तेजस्वी मेहता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sun, 15 Nov 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : file photo
अजवाइन
एक पैन में अजवाइन सेंककर इसका पाउडर बना लें। इसमें काला नमक मिलाएं। इस पाउडर को सूखा खा लें और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करने से पेट की गर्मी और एसिडिटी तो दूर होती ही है, साथ ही घबराहट में भी आराम मिलता है। अजवाइन में थायमॉल और काले नमक में अल्केलाइड्स होते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

अदरक का रस
अदरक का रस भी पेट की गर्मी और जलन ठीक करने में सहायक होता है और इस मौसम में तो अदरक सभी के घर में उपलब्ध भी होता है। नींबू और शहद में अदरक का रस मिलाकर पीने से पेट की जलन शांत होती है। अदरक के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मार देते हैं।

- फोटो : सोशल मीडिया
सौंफ का पानी
1 कप उबले हुए पानी में 1 चम्मच सौंफ मिलाकर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और पी लें। इस मिश्रण को दिन में 3 बार पीने से पेट की गर्मी और बदहजमी की समस्या दूर हो जाएगी। इससे पेट का फूलना और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है। सामान्य दिनों में भी सौंफ खाना पेट के लिए अच्छा होता है।

- फोटो : Facebook
गुड़
अगर दिवाली का नाश्ता अधिक खा लिया है और अब पेट में जलन की समस्या हो रही है तो आप खाने के बाद गुड़ की डल्ली को चूस लें। गुड़ को खाना नहीं है बल्कि इसका रस चूसना है और ये प्रक्रिया जितनी धीमी होगी, उतनी ही असरदार भी होगी। इससे पेट की पाचन शक्ति बढ़ती है और जलन की समस्या खत्म हो जाती है।