फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली के खान-पान से खुद को नहीं करना बीमार तो इन चीजों का करें सेवन

Sun, 15 Nov 2020 05:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 15 Nov 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 detox your body with home ingredients after heavy diwali food
दिवाली - फोटो : Pixabay

दिवाली के मौके पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में खुद को इन पकवानों से दूर रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके बाद तो खाने का ओवरडोज होना लाजमी है। इस स्थिति में परेशान होने के जरूरत नहीं है। आप अपने मन अनुसार जितना खाना चाहते हैं उतना खा सकते हैं , क्योंकि आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो दिवाली के मौके पर खाए गए उटपटांग खाने को डिटॉक्स कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे फूड्स जिन्हें खाकर आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं...

diwali 2020 detox your body with home ingredients after heavy diwali food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू

नींबू पानी के कई फायदे होते हैं। रात को जब आप अपना मनपंसद खाना खा चुके होगे तब अगली सुबह उठते ही पानी में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर जरूर पीएं। पानी में नींबू मिलाकर पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होने लगती है। इसके अतिरिक्त शरीर की गंदगी भी निकल जाती है। अगर आप नींबू को गर्म पानी में पिएंगे तो ये और ज्यादा फायदेमंद होगा।

diwali 2020 detox your body with home ingredients after heavy diwali food
सेब का सिरका - फोटो : social media
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर जिसे सेब का सिरका भी कहते हैं। आप इसका सेवन  एक गिलास पानी में एक चम्मच  एप्पल साइर विनेगर मिलाकर भी कर सकते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में काफी फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 detox your body with home ingredients after heavy diwali food
टमाटर - फोटो : Amar Ujala
टमाटर

टमाटर भी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। दिवाली पर बहुत सारा मीठा और तला-भुना खाने के बाद आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पाचन संबधी कोई भी समस्या नहीं पैदा होगी। आप  सलाद या सूप के रूप में टमाटर का सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
diwali 2020 detox your body with home ingredients after heavy diwali food
Coriander
धनिया
धनिया किसी भी खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। आप धनिया का सेवन चटनी बनाकर कर सकते हैं। धनिया को अपने डाइट में शामिल करने से लेड और मरकरी जैसे धातु डिटॉक्स होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed