फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कितनी तरह का होता है दूध, अलग-अलग प्रकार के दूध की अलग-अलग खूबियां

Mon, 25 Jun 2018 09:12 AM IST
नंद राम
नंद राम Updated Mon, 25 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
different types of milk available in market
types of milk
गाय का दूध

दुनिया में सबसे ज्यादा गाय के दूध का उत्पादन होता है। गाय के शुद्ध दूध में 3 से 4 प्रतिशत तक वसा, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन और 5 प्रतिशत लैक्टोज पाए जाते हैं। दुनिया में गाय के दूध के उत्पादन के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। इसके बाद भारत, चीन, ब्राजील और जर्मनी हैं।
different types of milk available in market
milk
भैंस का दूध
भैंस का दूध गाय के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा उत्पादित किया जाता है। भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में ज्यादा मात्रा में वसा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और मिनरल्स भी अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसमें अन्य दूध की तुलना में कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इस दूध में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होने से चीज बनाने में आसानी होती है। दुनिया में सबसे ज्यादा भैंस के दूध का उत्पादन भारत में होता है, इसके बाद पाकिस्तान, चीन और मिस्र में होता है।
different types of milk available in market
डेमो - फोटो : डेंमो
ऊंट का दूध
ऊंट का दूध गाय के दूध के समान ही होता है, लेकिन यह थोड़ा नमकीन होता है। ऊंट के दूध में गाय के दूध की तुलना में विटामिन सी तीन गुना ज्यादा पाया जाता है। शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में रह रहे लोगों, जो फल और सब्जियों से विटामिन सी प्राप्त नहीं कर सकते, उनके लिए विटामिन का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऊंट के दूध में विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है। ऊंट का दूध सोमालिया, केन्या, माली, सऊदी अरब, यूएई आदि में सबसे ज्यादा पाया जाता है। भारत में ऊंट के दूध का उत्पादन रेगिस्तान में रहने वाले समुदायों द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
different types of milk available in market
डेमो - फोटो : डेंमो
भेड़ का दूध 
भेड़ के दूध में बकरी और गाय के दूध के मुकाबले ज्यादा मात्रा में वसा और प्रोटीन पाए जाते हैं। भेड़ के दूध में गाय, भैंस और बकरी के मुकाबले ज्यादा लैक्टोज भी पाया जाता है। चीन, तुर्की, ग्रीस आदि देश में भेड़ के दूध का उत्पादन ज्यादा होता है।
विज्ञापन
different types of milk available in market
milk
बकरी का दूध
बकरी के दूध में संतृप्त वसा की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं इसमें कैल्शियम और प्रोटीन अधिक होता है। उत्तरी अमेरिका में बकरी के दूध से चीज बनाया जाता है। अफ्रीका और दक्षिण एशिया में इसे कच्चा या तरल पदार्थ के रूप में लिया जाता है। भारत, बांग्लादेश, सूडान और पाकिस्तान में बकरी के दूध का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed