फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: लंच या डिनर में बनाएं ये चार तरह के रायता, इस रेसिपी से झटपट हो जाएंगे तैयार

Sun, 12 Dec 2021 10:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Dec 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Different Raita Recipes in Hindi Boondi Ka Raita Pyaz Kheera ka Raita Recipe
रायता - फोटो : Istock

रायता खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। दाल रोटी हो या फिर खिचड़ी-तेहरी रायता सभी डिश के साथ अच्छा लगता है। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, सेहत के लिहाज से भी रायता फायदेमंद होता है। रायता के कई वैरायटी भी हैं। रोजाना अलग अलग तरह के रायता खाने से आप बोर भी नहीं होंगे और स्वाद भी हर दिन नया मिलेगा। खास बात ये होती है कि रायता बनाना मिनटों का काम होता है। रायता को झटपट बनाया जा सकता है। आप आसानी से किसी भी समय रायता बना या खा सकते हैं। रायते का स्वाद नमकीन भी होता है और मीठा भी। ये आपको तय करना है कि मीठा रायता खाना चाहेंगे या नमकीन। अब रोजाना रायता खाना है तो अलग अलग रायता को बनाने की विधि भी पता होनी चाहिए। आप बूंदी का रायता, अनार रायता, खीरे का रायता, टमाटर और प्याज का रायता बना सकते हैं। यहां जानिए चार अलग तरह के रायता बनाने की रेसिपी।

Different Raita Recipes in Hindi Boondi Ka Raita Pyaz Kheera ka Raita Recipe
बूंदी का रायता - फोटो : Pixabay

बूंदी रायता बनाने की सामग्री

आधा कप बूंदी, आधा कप दही, काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक, चीनी।

बूंदी रायता बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- बूंदी का रायता बनाना सबसे आसान है। इसे बनाने के लिए सभी मसालों को दही में अच्छे से फेंट लें। 

स्टेप 2- बूंदी को दही में पहले से न मिलाएं वरना वह रखने से नरम पड़ जाएगी। 

स्टेप 3- जब भी आपको खाना हो तो मसाले वाले दही में बूंदी मिला लें। 

Different Raita Recipes in Hindi Boondi Ka Raita Pyaz Kheera ka Raita Recipe
अनार का रायता - फोटो : Istock

अनार का रायता बनाने की सामग्री

दही, अनार के दाने, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, चीनी,

अनार का रायता बनाने की विधि

स्टेप 1- अनार रायता बनाने के लिए दही में नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्की सी चीनी मिलाकर फेंट लें।

स्टेप 2- अब इसमें अनार के दानों को डालकर मिला लें। ऊपर से पुदीना के पत्ते और अनार के कुछ दाने डालकर गार्निश कर लें। 

स्टेप 3- कुछ देर रायता को फ्रिज में रखकर ठंडा होने के बाद सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Different Raita Recipes in Hindi Boondi Ka Raita Pyaz Kheera ka Raita Recipe
खीरे का रायता - फोटो : Pixabay

खीरे का रायता बनाने की सामग्री

बारीक कटा खीरा, दही, नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च, बारीक कटी पुदीने की पत्तियां, हरी मिर्च। 

खीरे का रायता बनाने की विधि 

स्टेप 1- खीरे को धोकर काट लें। 

स्टेप 2- दही में सभी मसाले मिला लें। पुदीना पत्ती और नमक भी मिलाएं। 

स्टेप 3- अब खीरे को अच्छे से मिक्स कर लें। 

विज्ञापन
Different Raita Recipes in Hindi Boondi Ka Raita Pyaz Kheera ka Raita Recipe
प्याज का रायता - फोटो : facebook

टमाटर प्याज का रायता बनाने की सामग्री 

दही, टुकड़ों में कटा प्याज, छोटे टुकड़ों में कटा टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर।

टमाटर प्याज रायता बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को काटकर दही में फेंट लें। 

स्टेप 2- मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक मिला लें। ऊपर से पुदीना या धनिया पत्ती से गार्निश करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed