Dhanteras 2024: दिवाली के ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस साल 29 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इसे सुख शांति और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन जो भी समान लाया जाता है, उससे घर में बरकत आती है। इसी के चलते इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन की खरीदारी करते हैं।
Dhanteras 2024: धनतेरस की पूजा के लिए इस आसान विधि से तैयार करें मोतीचूर के लड्डू
धनतेरस के दिन भगवान को खास भोग भी लगाने की प्रथा है। ऐसे में आप घर पर भोग लगाने के लिए मोतीचूर के लड्डू बना सकती हैं।
- 1 कप बेसन
- 1/3 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/3 छोटा चम्मच ऑरेंज फूड कलर
- 2/ 4 कप ठंड दूध
- तलने के लिए घी
- 1 कप चीनी
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ पिस्ता
- 1 बड़ा चम्मच तरबूज के बीज
- कुछ केसर के धागे
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- गुलाब के रस की कुछ बूंदें
मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि
एक कटोरे में बेसन, बेकिंग पाउडर और दूध को मिक्स करके इसका घोल तैयार कर लें। घोल बनाते वक्त ध्यान दें कि घोल एकदम चिकना होना चाहिए। इसके बाद एक कढ़ाई में घी डाल कर गरम कर लें और इसकी छोटी-छोटी बूंदी निकाल लें और बूंदी को ठंडा करने के लिए छोड़ दें।
अब एक पैन में चाशनी बनाने के लिए चीनी, ऑरेंज फूड कलर, नींबू का रस और 1/2 कप पानी डाल के लगभग 5 मिनट तक पका लें। इसके बाद इसमें पिस्ता, खरबूजे के बीज, केसर के धागे, इलायची पाउडर और गुलाब एसेंस मिलाएं।