फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2024: धनतेरस की पूजा के लिए इस आसान विधि से तैयार करें मोतीचूर के लड्डू

Tue, 29 Oct 2024 08:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 29 Oct 2024 08:31 AM IST
सार

धनतेरस के दिन भगवान को खास भोग भी लगाने की प्रथा है। ऐसे में आप घर पर भोग लगाने के लिए मोतीचूर के लड्डू बना सकती हैं।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Motichoor Laddu easy Recipe for Dhanteras Pooja
मोतीचूर के लड्डू - फोटो : instagram

Dhanteras 2024: दिवाली के ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस साल 29 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इसे सुख शांति और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन जो भी समान लाया जाता है, उससे घर में बरकत आती है। इसी के चलते इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन की खरीदारी करते हैं।



इस दिन आप भगवान धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है। पूजा में खास भोग भी बनाया जाता है। तो यदि आप कुछ खास भोग बनाने के बारे में सोच रही हैं तो मोतीचूर के लड्डू बना सकती हैं। बहुत से लोग सोचते है कि मोतीचूर के लड्डू बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि मोतीचूर के लड्डू को घर पर आसानी से कैसे बनाएं। ये रेसिपी आप एक बार घर पर जरूर ट्राई करें।

Dhanteras 2024 Motichoor Laddu easy Recipe for Dhanteras Pooja
मोतीचूर के लड्डू - फोटो : Adobe stock
आवश्यक सामग्री 
  • 1 कप बेसन 
  • 1/3 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर 
  • 1/3 छोटा चम्मच ऑरेंज फूड कलर 
  • 2/ 4 कप ठंड दूध 
  • तलने के लिए घी 
  • 1 कप चीनी
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
Dhanteras 2024 Motichoor Laddu easy Recipe for Dhanteras Pooja
मोतीचूर के लड्डू - फोटो : freepik
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ पिस्ता
  • 1 बड़ा चम्मच तरबूज के बीज 
  • कुछ केसर के धागे
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • गुलाब के रस की कुछ बूंदें
     

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2024 Motichoor Laddu easy Recipe for Dhanteras Pooja
मोतीचूर के लड्डू - फोटो : instagram

मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि 

एक कटोरे में बेसन, बेकिंग पाउडर और दूध को मिक्स करके इसका घोल तैयार कर लें। घोल बनाते वक्त ध्यान दें कि घोल एकदम चिकना होना चाहिए। इसके बाद एक कढ़ाई में घी डाल कर गरम कर लें और इसकी छोटी-छोटी बूंदी निकाल लें और बूंदी को ठंडा करने के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Motichoor Laddu easy Recipe for Dhanteras Pooja
मोतीचूर के लड्डू - फोटो : instagram

अब एक पैन में चाशनी बनाने के लिए चीनी, ऑरेंज फूड कलर, नींबू का रस और 1/2 कप पानी डाल के लगभग 5 मिनट तक पका लें। इसके बाद इसमें पिस्ता, खरबूजे के बीज, केसर के धागे, इलायची पाउडर और गुलाब एसेंस मिलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed