फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: मीठा खाने का है मन तो 15 मिनट में तैयार करें ये मिठाइयां, आसान रहे विधि

Thu, 26 Jan 2023 11:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Jan 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
Dessert Recipe Indian Sweets and Dessert Easy Recipe in 15 Minutes News in Hindi
15 मिनट में बनाएं ये मिठाइयां - फोटो : Istock

Dessert Recipe: कोई भी त्योहार या खास मौका हो या आम दिनों में दोपहर या रात के खाने के बाद का वक्त हो, लोग मीठा हर मौके पर खाना चाहते हैं। खाने के बाद मीठे का स्वाद काफी लजीज लगता है। वहीं घर पर अचानक कोई मेहमान आ जाए तो उसे मीठा खिलाकर खुश किया जा सकता है। हालांकि हर वक्त घर पर मिठाई रहे, ऐसा जरूर नहीं होता। जिन लोगों को मीठा खाना पसंद होता है, वह किसी न किसी मिठाई की तलाश में अक्सर रहते हैं। पर रोज घर पर कुछ मीठा स्टोर करके रखना मुश्किल हो जाता है। रात में अचानक आपको मीठा खाने का मन करें, या घर पर मेहमान आ जाएं और उनके सामने जल्दी से कोई मिठाई परोसनी है, तो या तो आप बाजार की ओर रुख करेंगे या फिर खुद से ही कोई मीठी रेसिपी बनाएंगे। सेहत पर ध्यान देते हुए घर पर ही जल्दी और आसानी से बनने वाला मीठा तैयार रहें। यहां आपको 15 मिनट में तैयार होने वाली मिठाइयों की रेसिपी बताई जा रही है।

Dessert Recipe Indian Sweets and Dessert Easy Recipe in 15 Minutes News in Hindi
शाही टुकड़ा - फोटो : instagram

शाही पीस

शाही पीस को आप सिर्फ 15 मिनट में तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही लाजवाब इसका स्वाद होता है। शाही पीस को बनाने के लिए जरूरी सामग्री नोट कर लें।

शाही पीस की सामग्री

ब्रेड के स्लाइस, दूध, चीनी, देसी घी , (गार्निश करने के लिए खोया, नारियल का बुरादा या ड्राई फ्रूट्स)

Dessert Recipe Indian Sweets and Dessert Easy Recipe in 15 Minutes News in Hindi
शाही टुकड़ा - फोटो : instagram

शाही पीस बनाने की आसान विधि

स्टेप 1- एक गैस पर तवा गर्म करके उसमें एक चम्मच घी लगाकर ब्रेड को सुनहरा भूरा होने तक तलें।

स्टेप 2- ब्रेड के फ्राई होने तक दूसरे पैन में दूध डालकर हल्की आंच पर थोड़ा पका लें।

स्टेप 3- दूध में चीनी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं।

स्टेप 4- अब प्लेट में फ्राई ब्रेड की स्लाइस फैलाकर उसपर पका हुआ दूध डालें।

स्टेप 5- ऊपर से खोया, नारियल का बूरा या ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके परोस सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dessert Recipe Indian Sweets and Dessert Easy Recipe in 15 Minutes News in Hindi
नारियल की बर्फी - फोटो : iStock

नारियल की बर्फी

घर पर आसानी से और कम वक्त में नारियल का बर्फी भी तैयार की जा सकती है। इसके लिए अधिक सामग्री की भी जरूरत नहीं होती। ये रही सामग्री की सूची।

नारियल (कसा हुआ), चीनी, इलायची, ड्राई फ्रूट्स, खोया, देसी घी।

विज्ञापन
Dessert Recipe Indian Sweets and Dessert Easy Recipe in 15 Minutes News in Hindi
नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपीा - फोटो : Istock

नारियल की बर्फी बनाने की विधि

स्टेप 1- नारियल की बर्फी बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करके उसमें मावा हल्का भूरा होने तक भूनें।

स्टेप 2- अब इस मावा में इलायची, चीनी, खोया और पिसा हुआ नारियल या नारियल का बूरा मिलाकर हल्का भून लें।

स्टेप 3 - जब चीनी अच्छे से इस मिश्रण में मिल जाए तो समतल प्लेट में निकालकर ऊपर से बादाम मिला लें।

स्टेप 4- बर्फी के शेप में काटकर ठंडा होने के लिए रख दें।

नारियल की बर्फी तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed