फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Ladoo Recipe: राम लड्डू खाने के लिए अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, आसान विधि से घर पर करें तैयार

Fri, 25 Jul 2025 10:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 25 Jul 2025 10:48 AM IST
सार

Delhi Style Ram Ladoo Recipe At Home: अगर आप कभी दिल्ली नहीं गए, लेकिन राम लड्डू का वीडियो देखकर ललचा जाते हैं तो घर पर तैयार करें दिल्ली स्टाइल राम लड्डू। बेहद आसान है इसे बनाने का तरीका।

विज्ञापन
Delhi Style Ram Ladoo Recipe At Home Know How To Make Ram Laddu Steps in Hindi
दिल्ली स्टाइल राम लड्डू करें घर पर तैयार, बारिश का मजा होगा दोगुना - फोटो : Adobe stock
Delhi Style Ram Ladoo Recipe At Home: आपने कभी न कभी और कहीं न कहीं राम लड्डुओं के बारे में सुना होगा। ये राम लड्डू मुख्य रूप से दिल्ली में ही मिलते हैं। सुनने में लगता है कि राम लड्डू एक मिठाई होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ये एक प्रकार का स्नैक्स है, जो चाय के साथ खूब ज्यादा पसंद किया जाता है।


खासतौर पर अभी जब बारिश का मौसम है, तब तो राम लड्डू का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। पर, हर किसी के लिए दिल्ली जाकर राम लड्डू खाना संभव नहीं है। इसी के चलते हम आपको घर पर राम लड्डू बनाने का तरीका बताएंगे। ताकि आप आसान विधि से इसे घर पर ही तैयार कर सकें। 
Delhi Style Ram Ladoo Recipe At Home Know How To Make Ram Laddu Steps in Hindi
राम लड्डू बनाने का जरूरी सामान - फोटो : Adobe Stock
राम लड्डू बनाने का जरूरी सामान
  •  मूंग दाल – 1 कप 
  •  चना दाल – ¼ कप 
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
  •  हरी मिर्च – 1-2
  •  नमक – स्वादानुसार
  •  हींग – चुटकी भर
  • बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच 
  •  तेल – तलने के लिए

 
Delhi Style Ram Ladoo Recipe At Home Know How To Make Ram Laddu Steps in Hindi
राम लड्डू सजाने के लिए - फोटो : Adobe stock
राम लड्डू सजाने के लिए
  •  मूली
  •  हरा धनिया 
  •  हरी चटनी 
  • नींबू का रस या अमचूर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Style Ram Ladoo Recipe At Home Know How To Make Ram Laddu Steps in Hindi
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

अब जान लेते हैं कि राम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले क्या करना है। ताजे राम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तो चना और मूंग की दाल को रातभर के लिए भिगोकर रखना है। रातभर भीगने के बाद ये फूल जाएगी, तो अगले दिन इसे अदरक, हरी मिर्च, नमक और हींग के साथ पीस लें। इसे पीसते समय हल्का पानी ही डालें, क्योंकि आपको इसे पतला नहीं करना है।
विज्ञापन
Delhi Style Ram Ladoo Recipe At Home Know How To Make Ram Laddu Steps in Hindi
विधि - फोटो : Adobe stock
 पेस्ट तैयार होने के बाद इसे अच्छी तरह से फेटें। थोड़ा सा बेकिंग सोडा इसे अच्छे से तैयार होने में मदद करेगा। पेस्ट तैयार होने के बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो फिर गर्म तेल में दाल के पेस्ट से छोटे-छोटे गोले बनाकर डालें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed