फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paneer Recipe: पनीर की इस स्वादिष्ट रेसिपी को शाम की चाय के साथ करें ट्राई, मिनटों में हो जाएगा तैयार

Tue, 05 Jul 2022 03:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
crispy paneer recipe perfect for tea time snacks in mid week craving
Paneer Dish Recipe - फोटो : istock

वीकेंड खत्म हो चुके हैं। लेकिन कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का दिल तो किसी भी दिन कर सकता है। अगर आप बाहर जाकर कुछ मजेदार खाने के मूड में नही हैं तो घर में ही टेस्टी ट्राई करें। घर में आप पनीर फ्राई की आसान सी रेसिपी बनाकर बाहर वाले खाने का जायका पा सकते हैं। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। जिसकी वजह से आपका काफी सारा समय बच जाएगा। तो आप चाहें तो टी टाइम में इस टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स को ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है पनीर क्रिस्पी की रेसिपी। 

crispy paneer recipe perfect for tea time snacks in mid week craving
paneer - फोटो : Pixabay
पनीर क्रिस्पी को बनाने की सामग्री

ढाई सौ ग्राम पनीर, एक चम्मच मैदा, दो चम्चम कॉर्नफ्लोर, एक चम्मच काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, चिली सॉस एक चम्मच, सेजवॉन चटनी एक चम्मच, चीनी आधा चम्मच, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, हरी प्याज बारीक कटी हुई, लहसुन बारीक कटा हुआ, सोया सॉस एक चम्मच, तेल तलने के लिए। 

crispy paneer recipe perfect for tea time snacks in mid week craving
पनीर रेसिपी - फोटो : Istock
पनीर क्रिस्पी को बनाने की विधि

पनीर क्रिस्पी को बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें। साथ ही पनीर को अच्छी तरह से गर्म पानी से धो लें। कटे हुए पनीर के टुकड़ों के ऊपर अदरक लहसुन का पेस्ट, कालीमिर्च, नमक और कॉर्नफ्लोर डालें। फिर इन सारी चीजों को अच्छे तरीके से पनीर के टुकड़ों के ऊपर लगा लें। जिससे कि सारी चीजें अच्छी तरह से इसमे कोट हो जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
crispy paneer recipe perfect for tea time snacks in mid week craving
पनीर - फोटो : iStock

अब एक दूसरे बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा नमक लेकर मिक्स कर लें। फिर इसका घोल तैयार कर लें। अब एक कड़ाही को गर्म करें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमे तेल डालकर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो पनीर के कटे हुए क्यूब्स को मैदे के घोल में डालकर मिलाएं। फिर चम्मच की सहायता से इसे गर्म तेल में डालकर तलें। अब किसी पैन में तेल गर्म करें। इसमे हरी मिर्च, लहसुन, अदरक लहसुन का पेस्ट, शेजवॉन चटनी, तिल डालकर पकाएं। 

विज्ञापन
crispy paneer recipe perfect for tea time snacks in mid week craving
Paneer Dry Recipe - फोटो : istock

जब ये सारी चीजें पक जाएं तो इसमे काली मिर्च, सोया सॉस, चिली सॉस, चीनी डालकर कुछ देर तक पकाएं। अब इस तैयार सॉस में पनीर के टुकड़े डालें और मिक्स करें। बस ऊपर से हरा प्याज और तिल डालकर गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें। तैयार है आपका रेस्टोरेंट स्टाइल चिली फ्राईड पनीर। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed