फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chyawanprash Recipe: बाजार का च्यवनप्राश नहीं खाना चाहते तो इसे घर पर करें तैयार, ये है आसान विधि

Mon, 09 Dec 2024 01:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 09 Dec 2024 01:46 PM IST
सार

च्यवनप्राश एक आयुर्वेदिक टॉनिक है, जिसका सेवन ऊर्जा, ताजगी और स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। यहां च्यवनप्राश बनाने की एक सरल विधि दी गई है। 
 

विज्ञापन
Chyawanprash Recipe easy method of making Chyawanprash at home
च्यवनप्राश - फोटो : Adobe stock

Chyawanprash Recipe: सर्दियों के मौसम में सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। यदि सेहत का ध्यान अच्छी तरह से न रखा जाए तो जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसी को देखते हुए लोग इस मौसम में अपने खान-पान में काफी बदलाव करते हैं। इस मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक को च्यवनप्राश खाने की सलाह दी जाती है।



च्यवनप्राश एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके सेवन से शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान की जाती है। च्यवनप्राश का मुख्य उद्देश्य शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देना और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करना है। इसके साथ ही च्यवनप्राश में आंवला (विटामिन सी का समृद्ध स्रोत) होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

वैसे तो बाजार में कई कंपनियों के च्यवनप्राश मिलते हैं, लेकिन यदि आप बाजार के च्यवनप्राश पर भरोसा नहीं करते, तो इसे घर पर तैयार करें। यहां हम आपको घर पर च्यवनप्राश बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। 

Chyawanprash Recipe easy method of making Chyawanprash at home
च्यवनप्राश बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock

च्यवनप्राश बनाने का सामान

  • आंवला- 1 किलो
  • गुड़ - 500 ग्राम  
  • देशी घी - 100 ग्राम  
  • सौंठ (सूखी अदरक पाउडर)- 2 चम्मच  
  • काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच  
  • दालचीनी पाउडर - 1 चम्मच  
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच  
  • तुलसी पत्ते - 10-15 (सूखे या ताजे)  
  • केसर - 5-6 धागे
  • शहद

 

Chyawanprash Recipe easy method of making Chyawanprash at home
च्यवनप्राश बनाने की विधि - फोटो : instagram

च्यवनप्राश बनाने की विधि

घर पर च्यवनप्राश बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आंवले को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें 1 लीटर पानी में उबालें जब तक ये नरम न हो जाएं। सही से उबालने के बाद पानी छान लें और आंवलों को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chyawanprash Recipe easy method of making Chyawanprash at home
च्यवनप्राश बनाने की विधि - फोटो : Instagram

आंवले का पेस्ट तैयार करने के बाद एक कढ़ाई में गुड़ और थोड़ा पानी डालकर पकाएं जब तक कि यह पूरी तरह से पिघलकर चाशनी जैसा न बन जाए।  

विज्ञापन
Chyawanprash Recipe easy method of making Chyawanprash at home
च्यवनप्राश बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

जब तक ये पिघल रहा है, तब तक सौंठ, काली मिर्च, दालचीनी, और अन्य मसालों को अलग-अलग बारीक पीस लें। इसके बाद एक अलग कढ़ाई में घी गरम करें। उसमें आंवला पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक भूनें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed