फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Special Food: लगती है काफी ठंड तो रोजाना करें इन पांच तरह के लड्डूओं का सेवन, सर्दी से मिलेगी राहत

Sun, 08 Dec 2024 01:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Dec 2024 01:48 PM IST
सार

सर्दियों में कई प्रकार के लड्डू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को गर्मी और पोषण प्रदान करते हैं। यहां पांच प्रकार के लड्डू बताए जा रहे हैं, जो सर्दियों में रोजाना खाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Winter Special Food best 5 types of laddu for winter season in hindi
लगती है काफी ठंड तो रोजाना करें इन पांच तरह के लड्डूओं का सेवन - फोटो : Adobe stock

Winter Special Food: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास रूप से ध्यान रखना पड़ता है। यदि सर्दियों की शुरुआत में शरीर का ध्यान न रखा जाए तो जनवरी के महीने में काफी परेशानी होती है। यही वजह है कि अभी से लोग शरीर को गर्म रखने के लिए तिल, गुड़, सोंठ, और घी जैसे तत्वों सेवन करना शुरू कर देते हैं। ये प्राकृतिक तत्त्व शरीर के अंदर गर्मी पैदा करते हैं और शरीर को सर्दी से बचाते हैं।



सर्दियों में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, ऐसे में इन चीजों के लड्डू बनाकर उनका सेवन भी कर सकते हैं। ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इनके सेवन से सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचाव होता है। तो चलिए आपको खास तरह के लड्डूओं के बारे में बताते हैं, जिनको बनाकर आप सर्दी के मौसम में भी अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। 

Winter Special Food best 5 types of laddu for winter season in hindi
तिल और गुड़ के लड्डू - फोटो : instagram

तिल और गुड़ के लड्डू

तिल में कैल्शियम और आयरन होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। गुड़ शरीर को गर्मी पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में घर पर तिल-गुड़ के लड्डू बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ये आपको सर्दी से बचाएगा। इसमें चीनी नहीं होती है, इसलिए इसका सेवन हेल्थ के लिए नुकसानदायक नहीं है। 

Winter Special Food best 5 types of laddu for winter season in hindi
सोंठ के लड्डू - फोटो : instagram

सोंठ के लड्डू

यदि आपको सर्दी-खांसी रहती है तो ये लड्डू आपके बड़े काम आएंगे। इसका सेवन सर्दी और खांसी में राहत देता है और शरीर में गर्मी बनाए रखता है। .ये खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Special Food best 5 types of laddu for winter season in hindi
मूंगफली और गुड़ के लड्डू - फोटो : instagram

मूंगफली और गुड़ के लड्डू

सर्दियां आते ही बाजारों में मूंगफली मिलने लगती हैं। मूंगफली में प्रोटीन और गुड़ में आयरन होता है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है। ऐसे में आप बड़ी ही आसानी से इसके लड्डू बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Winter Special Food best 5 types of laddu for winter season in hindi
बादाम और अखरोट के लड्डू - फोटो : instagram

बादाम और अखरोट के लड्डू

सर्दियों के मौसम में डॉक्टर्स भी बादाम खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में आप बादाम के साथ अखरोट को मिक्स करके लड्डू तैयार कर सकते हैं। ये न सिर्फ आपको सर्दी से बचाते हैं, बल्कि ये मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed