फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Day 2023: क्रिसमस पर करने वाली हैं हाउस पार्टी तो बच्चों के लिए तैयार करें ये स्नैक्स

Fri, 22 Dec 2023 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 22 Dec 2023 09:53 AM IST
सार

पार्टी का आयोजन करते वक्त सबसे ज्यादा इस बात पर सोच विचार होता है कि बच्चों को पार्टी में क्या खिलाएं तो हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Christmas Day 2023 tasty snacks for children simple snacks recipes In hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : pexel
Christmas Day 2023: साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार क्रिसमस कुछ ही दिन में आने वाला है। इस त्यौहार की तैयारी लोग कई-कई दिन पहले से करने लगते हैं। क्रिसमस डे के दिन स्कूलों में क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं। इसके साथ ही जगह-जगह पर पार्टी का आयोजन होता है। बहुत से लोग अपने-अपने घरों में भी बच्चों और रिश्तेदारों को बुलाकर क्रिसमस डे की पार्टी का आयोजन करते हैं। वैसे तो इस पार्टी में ज्यादा कुछ नहीं करना होता, लेकिन पार्टी के लिए स्नैक्स तैयार करना सबसे बड़ा काम होता है।


बड़े मेहमानों के लिए तो नाश्ता बनाना आसान रहता है लेकिन कई बार यह समझ नहीं आता कि बच्चों को क्या ऐसा बना कर खिलाएं, जिसे वह मन से खा भी लें और उनका पेट भी भर जाए। ऐसे में आज हम आपको नाश्ते के कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आपके घर आए हुए बच्चे खुश हो जाएं। इसे वह न सिर्फ मन से खाएंगे बल्कि इससे उनका पेट भी भर जाएगा। 
Christmas Day 2023 tasty snacks for children simple snacks recipes In hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : Pixabay

कुकीज

ये क्रिसमस के समय पर बच्चों की सबसे पसंदीदा चीज होती हैं। इन्हें आप तरह-तरह के शेप में काटकर तैयार कर सकते हैं। इसे बच्चे बड़े ही चाव से खेलते-खेलते खाएंगे। 

Christmas Day 2023 tasty snacks for children simple snacks recipes In hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : instagram

सैंडविच

बच्चों के हिसाब से आप चीज सैंडविच तैयार कर सकती हैं। इसके साथ ही वेज सैंडविच भी एक बेस्ट विकल्प है। इसे बच्चों के साथ बड़े भी काफी चाव से खाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Day 2023 tasty snacks for children simple snacks recipes In hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : istock

वेज कटलेट

अगर बच्चों को कुछ चटपटा सा खिलाना चाहती हैं तो उनके लिए वेज कटलेट तैयार करें। इसे आप केचअप के साथ परोस सकती हैं। बच्चे इसे काफी मन से खाते हैं।

विज्ञापन
Christmas Day 2023 tasty snacks for children simple snacks recipes In hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : file photo

नूडल्स

क्रिसमस पार्टी में अगर आप बच्चों के लिए कुछ ऐसा तैयार करने का सोच रहीं हैं, जिसे खाकर उनका पेट भर जाए तो नूडल्स एक बेहतर विकल्प है। बच्चों को ये पसंद भी आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed