फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Day 2023: क्रिसमस पार्टी में करना है बच्चों को खुश तो आधे घंटे में तैयार करें ये चार तरह के केक

Mon, 25 Dec 2023 08:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 25 Dec 2023 08:48 AM IST
सार

अगर आप इस साल क्रिसमस डे के दिन घर पर केक बनाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे केक बनाना सिखाएंगे, जो आधे घंटे में बन जाते हैं। 

विज्ञापन
Christmas Day 2023 Four Types Of Quick Cake Recipe Under Half Hour Know Recipe In Hindi
Christmas Day 2023

Christmas Day 2023: दिसंबर का महीना चल रहा है, ऐसे में हर कोई नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। नए साल से पहले ईसाई धर्म का साल का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस आता है। यह त्योहार 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। कई जगह इसे बड़ा दिन भी कहते हैं।



ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था, ऐसे में इस दिन लोग चर्च जाते हैं और घरों में मिठाइयां बनाकर क्रिसमस डे सेलिब्रेट करते हैं। यह दिन बच्चों को बेहद पसंद होता है। इसी के चलते क्रिसमस डे के दिन बच्चों की मनपसंद चीजें बनाई जाती हैं।

आजकल के बच्चों को केक सबसे ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे केक बनाना सिखाएंगे, जिन्हें आप सिर्फ आधे घंटे में तैयार कर सकती हैं। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसे खाकर बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी आपकी तारीफ करेंगे तो आइए देर ना करते हुए आपको ऐसे केक बनाना सिखाते हैं जो सिर्फ आधे घंटे में तैयार हो जाते हैं।

Christmas Day 2023 Four Types Of Quick Cake Recipe Under Half Hour Know Recipe In Hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : File

बिस्किट केक

बिस्किट केक तैयार करने में आधे घंटे से कम समय लगता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बिस्किट केक बनाने के लिए आपको बस 20-25 बिस्किट, 1 कप दूध, 2 टेबलस्पून शक्कर, 1 टीस्पून वैनिला एसेंस, 1 टेबलस्पून मेल्टेड बटर, 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर और कुछ मेवा की जरूरत पड़ेगी। 

Christmas Day 2023 Four Types Of Quick Cake Recipe Under Half Hour Know Recipe In Hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : Instagram

विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले बिस्किट को मिक्सी में दरदरा पीस लें। पीसने के बाद इसमें दूध, शक्कर, वैनिला एसेंस, मेल्टेड बटर और बेकिंग पाउडर अच्छे से मिलाएं। अब केक मोल्ड में बटर लगाकर इस मिश्रण को उसमें डाल दें और इसके ऊपर मेवा सजा दें। इसके बाद 180°C पर प्रीहीट किए गए ओवन में 25-30 मिनट तक बेक करें। बक चेक करने के बाद आप इसे निकाल कर सर्व कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Day 2023 Four Types Of Quick Cake Recipe Under Half Hour Know Recipe In Hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : अमर उजाला

आटा केक

अगर आप केक बनाने में मैदा इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं तो आटा केक एक बेहतर विकल्प है। ऐसे बनाने के लिए आपको 1 कप आटा, 1/2 कप चीनी, 1/4 कप तेल, 1 कप दूध, 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर, 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा और 1 टीस्पून वैनिला एसेंस की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन
Christmas Day 2023 Four Types Of Quick Cake Recipe Under Half Hour Know Recipe In Hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : Pixabay

विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में आटा, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद बाउल में तेल, दूध और वैनिला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को ग्रीस किए हुए केक टिन में डाल कर 180°C पर प्रीहीट किए गए ओवन में लगभग 20-25 मिनट तक बेक करें। बस आपका आटा केक तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed