फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चॉकलेट डे 2024: पार्टनर को है मीठा खाने का शौक तो चॉकलेट से तैयार करें ये व्यंजन

Tue, 30 Jan 2024 01:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 Jan 2024 01:44 PM IST
सार

अगर आपके पार्टनर को मीठा खाना पसंद है, तो आप उनके लिए घर पर ही चॉकलेट की मदद से कुछ स्वादिष्ट पकवान तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Chocolate Day 2024 simple Chocolate recipe in hindi how to make recipe with Chocolate
चॉकलेट से तैयार करें ये व्यंजन - फोटो : istock


वैलेंटाइन वीक का इंतजार प्रेमी जोड़े सालभर करते हैं। ये पूरा ही हफ्ता लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करते हैं, और उन्हें उनके खास होने का एहसास कराते हैं। इस हफ्ते के तीसरे दिन यानी कि 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन कपल एक-दूसरे को चॉकलेट तोहफे में देते हैं।

चॉकलेट एक ऐसी चीज है, जिसे एक-दूसरे को देने से आपस में प्यार बढ़ता है। अगर आपके पार्टनर को मीठा खाना पसंद है, तो आप उनके लिए चॉकलेट से कुछ पकवान तैयार कर सकते हैं।

दरअसल, वैसे तो बाजार में कई तरह के चॉकलेट से बने व्यंजन आपको मिल जाएंगे, लेकिन आप अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराने के लिए कुछ अलग सी चीजें घर पर खुद से तैयार कर सकते हैं। अगर आप ऐसा कुछ करने का सोच रहे हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने पार्टनर को चॉकलेट डे के दिन सरप्राइज दे सकें। 

Chocolate Day 2024 simple Chocolate recipe in hindi how to make recipe with Chocolate
चॉकलेट से तैयार करें ये व्यंजन - फोटो : istock

चॉकलेट शेक

अपने पार्टनर के लिए आप घर पर ही स्वादिष्ट का चॉकलेट शेक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है, और अगर आप इसमें आइसक्रीम भी डालेंगे, तो इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा। 

Chocolate Day 2024 simple Chocolate recipe in hindi how to make recipe with Chocolate
चॉकलेट से तैयार करें ये व्यंजन - फोटो : Pixabay

चॉकलेट केक

जब बात चॉकलेट डे की हो, और केक ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए चॉकलेट केक तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना थोड़ा मेहनत का काम जरूर है, लेकिन जब आप अपने पार्टनर को ये बनाकर खिलाएंगे, तो उनके चेहरे की खुशी देखकर अपनी थकान भूल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chocolate Day 2024 simple Chocolate recipe in hindi how to make recipe with Chocolate
चॉकलेट से तैयार करें ये व्यंजन - फोटो : twitter

हॉट चॉकलेट

वैसे तो हॉट चॉकलेट बच्चों को बेहद पसंद होती है, लेकिन ठंड के मौसम में हर कोई इसे पीना पसंद करता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो हॉट चॉकलेट बनाकर इसे कॉफी डेट की तरह ही परोसें। 

विज्ञापन
Chocolate Day 2024 simple Chocolate recipe in hindi how to make recipe with Chocolate
चॉकलेट से तैयार करें ये व्यंजन - फोटो : Istock

चॉकलेट कप केक

अगर आपके पास पूरा केक बनाने का समय नहीं है, तो आप चॉकलेट कप केक बनाकर अपने पार्टनर को खुश कर सकते है। आजकल तो 3-5 मिनट में माइक्रोवेव की मदद से कप केक तैयार हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed