Kathiyawadi Khichdi Recipe : हर भारतीय घर में खिचड़ी खाना हर कोई पसंद करता है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि, जब लोग दिन भर पेट भर-भर के हैवी खाना खाते हैं, तो रात के वक्त वो हल्का खाना ही पसंद करते हैं। हल्के खाने में खिचड़ी एक ऐसा ऑप्शन है जो खाने में भी स्वादिष्ट होती है और आसानी से भी बन जाती है। कई जगह पर खिचड़ी काफी सादे तरीके से खाई जाती है, जो खाने में ज्यादा मजेदार नहीं होती। ऐसे में आज हम आपको ऐसी खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको आपके घर में हर कोई बड़े चाव से खाएगा।
Khichdi Recipe: खाना है कुछ हल्का तो झटपट बनाएं काठियावाड़ी खिचड़ी, गर्मागर्म परोस कर बटोरें तारीफ
काठियावाड़ी खिचड़ी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है
- चावल – 1 कटोरी
- मूंगदाल – 1 कटोरी
- प्याज – 1
- अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
- लहसुन कलियां – 4-5
- हरी लहसुन कटी – 1 टेबलस्पून
- हरी मिर्च कटी – 1
- टमाटर – 1
- आलू – 1
- मटर – 1/2 कटोरी
- हरा धनिया बारीक कटा – 3 टेबलस्पून
- जीरा – 1 टी स्पून
- तेल – 4 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- हल्दी – 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबलस्पून
- गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
विधि
काठियावाड़ी खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल और चावल को अच्छे से साफ करके धो लें और पानी में भिगों दें। इसके बाद आलू, प्याज और टमाटर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक कुकर लेकर इसमें भिगोए हुए दाल-चावल डालें। साथ ही में आलू, मटर दाने, हल्दी और हल्का नमक डालें।
जितना दाल-चावल आपने लिया है उसका चार गुना पानी कुकर में डालकर इसमें तीन से चार सीटी लगने दें। जब ये पक जाए तो एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा, लहसुन के टुकड़े, अदरक कसा हुआ और हींग डालकर भूनें। अच्छे से मसाले भुन जाने के बाद प्याज और लहसुन डाल कर पकाएं। जब ये भी पक जाए तो इसमें कटे टमाटर, हरी मिर्च, गरम मसाला डालकर इसे भी अच्छे से ही पकाएं।