फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chocolate Day 2023 : चॉकलेट डे पर पार्टनर को बनाकर खिलाएं चॉकलेट आइसक्रीम, नोट करें रेसिपी

Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
सार

अगर आप अपने पार्टनर को चॉकलेट डे दिन स्पेशल फील कराना चाहती हैं तो मार्केट से चॉकलेट खरीदने की बजाए आप घर पर ही चॉकलेट की मदद से एक डिश बनाएं। इस डिश का नाम है चॉकलेट आइसक्रीम।

विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Tips to Make Chocolate Ice-Cream Special Chocolate Recipes Ideas to Celebrate Valentine We
Chocolate Day 2023 - फोटो : istock

Chocolate Day 2023: वैलेंटाइन वीक की वजह से फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। इस पूरे हफ्ते में लोग अपने प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करते हैं, उन्हें अपने प्यार का एहसास कराते हैं। इस प्यार भरे हफ्ते के तीसरे दिन चॉकलेट डे आता है। इस दिन लोग अपने-अपने पार्टनर को चॉकलेट तोहफे में देते हैं।



ये भी कहा जाता है कि, मीठा खिलाने से प्यार बढ़ता है। पर, जब आप किसी खास दिन अपने प्रियजन को चॉकलेट गिफ्ट देते हैं तो इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता है। अगर आप अपने पार्टनर को चॉकलेट डे दिन स्पेशल फील कराना चाहती हैं तो मार्केट से चॉकलेट खरीदने की बजाए आप घर पर ही चॉकलेट की मदद से एक डिश बनाएं। इस डिश का नाम है चॉकलेट आइसक्रीम।

घर पर बनी हुई आइसक्रीम ज्यादा टेस्टी और सफाई के साथ बनी होती है। इससे आपका पार्टनर भी आपसे खुश होगा। तो आइए आपको बताते हैं इसका आसान तरीका।

Chocolate Day 2023 Tips to Make Chocolate Ice-Cream Special Chocolate Recipes Ideas to Celebrate Valentine We
आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री - फोटो : istock

आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 250 ग्राम डेरी क्रीम/ व्हिपिंग क्रीम
  • 1½ कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 35 ग्राम कोको पाउडर
  • रोस्टेड बादाम (मुट्ठीभर)
  • चॉकलेट चिप्स (मुट्ठीभर)
  • ½ छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
Chocolate Day 2023 Tips to Make Chocolate Ice-Cream Special Chocolate Recipes Ideas to Celebrate Valentine We
विधि - फोटो : istock

विधि

घर पर चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक मिक्सिंग बाउल में क्रीम डालकर उसके दो से तीन मिनट तक अच्छे से फेंट लें। अगर चाहें तो इसे बीटर से बीट कर सकती हैं। बस इतना ध्यान रखें कि आपकी क्रीम फ्लफी होनी चाहिए। इसके बाद किसी दूसरे बाउल में कंडेंस्ड मिल्क डालकर उसमें कोको पाउडर छान लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Tips to Make Chocolate Ice-Cream Special Chocolate Recipes Ideas to Celebrate Valentine We
चॉकलेट आइसक्रीम - फोटो : istock
इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच व्हिप्ड क्रीम डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे तब तक मिक्स करें जब तक इसके सारे लंप्स खत्म ना हो जाएं। सबसे अंत में सारी व्हिप्ड क्रीम इस मिक्चर डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए आप ड्राई फ्रूट और चोको चिप भी डाल सकते हैं।  
विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Tips to Make Chocolate Ice-Cream Special Chocolate Recipes Ideas to Celebrate Valentine We
आखिर में डालें ड्राई फ्रूट - फोटो : istock

आखिर में डालें ड्राई फ्रूट

सबसे आखिर में बादाम, चुटकी भर दालचीनी पाउडर और चोको चिप डाल कर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। कुछ समय के बाद आपकी चॉकलेट आइसक्रीम तैयार है। अब इसे अपने पार्टनर को खिलाकर अपना चॉकलेट डे स्पेशल बनाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed