फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2024 Thekua Recipe: छठ पूजा पर स्वादिष्ट महाप्रसाद का लगाएं भोग, ये रही ठेकुआ बनाने की सही विधि

Wed, 06 Nov 2024 02:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 06 Nov 2024 02:09 PM IST
सार

घर पर आसान तरीके से ठेकुआ बनाने की विधि यहां बताई जा रही है, साथ ही ठेकुआ के लिए जरूरी सामग्री भी नोट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Thekua Recipe In Hindi Chhath Puja Prasad Thekua Kaise Banta Hai
छठ पूजा के महाप्रसाद में ठेकुआ का भोग अर्पित किया जाता है - फोटो : Amar Ujala

Chhath Puja 2024 Thekua Recipe In Hindi: महापर्व छठ पूजा को सूर्य षष्ठी भी कहते हैं। छठ पूजा बिहार, झारखंड,पूर्वी उत्तर प्रदेश और भारत के कुछ अन्य राज्यों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। इस पूजा में सूर्य देवता और छठी मैया को विशेष भोग अर्पित किया जाता है। ठेकुआ को छठ पूजा का महाप्रसाद माना जाता है और श्रद्धा के साथ घर पर तैयार किया जाता है। महाप्रसाद ठेकुआ प्राकृतिक सामग्री जैसे, गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार होता है।



घर पर खस्ते जैसा स्वादिष्ट ठेकुआ बनाने के लिए घी का मोयन डालना आवश्यक है। गुड़ की जगह चीनी का उपयोग भी कर सकते हैं लेकिन गुड़ से पारंपरिक ठेकुआ का स्वाद आता है। लंबे समय तक ठेकुआ को स्टोर रखने के लिए इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें। घर पर आसान तरीके से ठेकुआ बनाने की विधि यहां बताई जा रही है, साथ ही ठेकुआ के लिए जरूरी सामग्री भी नोट कर सकते हैं।

Chhath Puja 2024 Thekua Recipe In Hindi Chhath Puja Prasad Thekua Kaise Banta Hai
गुड़ - फोटो : Adobe stock

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री

 

  • दो कप गेहूं का आटा
  • एक कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/4 कप घी (मोयन के लिए)
  • एक बड़ा चम्मच सौंफ
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/4 कप नारियल, कद्दूकस किया हुआ
  • आधा कप पानी
  • तलने के लिए घी या तेल
Chhath Puja 2024 Thekua Recipe In Hindi Chhath Puja Prasad Thekua Kaise Banta Hai
गुड़ का पानी बनाएं - फोटो : istock

खस्ता ठेकुआ बनाने की आसान विधि

 स्टेप 1- एक पैन में आधा कप पानी डालकर गर्म करें। उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और धीमी आँच पर पूरी तरह पिघला लें। जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो इसे छानकर ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

स्टेप 2- अब एक बड़े बर्तन में गेहूँ का आटा लें और उसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे हाथों से मसल कर मोयन डालें ताकि आटे में घी अच्छे से मिल जाए और मिश्रण थोड़ी दरदरी बनावट में आ जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Thekua Recipe In Hindi Chhath Puja Prasad Thekua Kaise Banta Hai
आटा - फोटो : freepik.com

स्टेप 3- आटे में सौंफ, इलायची पाउडर और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर मिला लें। अब गुड़ का पानी धीरे-धीरे डालते हुए आटे को सख्त गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा बहुत नरम न हो।

स्टेप 4- अब गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयाँ बना लें। प्रत्येक लोई को हथेलियों से दबाकर टिक्की का आकार दें। आप चाहें तो चाकू से या ठेकुआ के सांचे से डिजाइन भी बना सकते हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Thekua Recipe In Hindi Chhath Puja Prasad Thekua Kaise Banta Hai
ठेकुआ - फोटो : Instagram

स्टेप 5- एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें। गर्म होने पर मध्यम आंच पर ठेकुआ को सुनहरा और खस्ता होने तक तलें। इसे धीरे-धीरे चलाते रहें ताकि दोनों ओर से अच्छे से पक जाए।

स्टेप 6- तले हुए ठेकुआ को एक पेपर नैपकिन पर निकाल लें और ठंडा होने दें।

खस्ता और स्वादिष्ट ठेकुआ तैयार है। इसे छठ पूजा में महाप्रसाद के रूप में अर्पित कर सकते हैं। यह न केवल छठ पर्व के दौरान प्रसाद के रूप में परोसा जाता है, बल्कि इसे आप नाश्ते या चाय के साथ भी खा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed