फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja Prasad Recipe: दूध और गुड़ से बनाएं छठ पूजा में ये खास प्रसाद, ये है रेसिपी

Wed, 10 Nov 2021 01:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Nov 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 Ka Prasad Chhath Easy Recipe With Milk and Jaggery
छठ पूजा 2021 प्रसाद रेसिपी - फोटो : Istock

चार दिन का छठ उत्सव चल रहा है। छठ पूजा में आज का दिन सबसे अहम होता है। आज के दिन ही महिलाएं तालाब पर जाती हैं और डूबते सूरज को अर्घ देती हैं। मान्यता है कि इस पूजा में कोई भी व्यक्ति कोई मन्नत मांगता है तो वह पूरी हो जाती है। छठी मईया को प्रसन्न करने के लिए छठ पूजा में तरह-तरह के भोग और पकवान बनते हैं। चार दिन तक चलने वाले इस खास त्योहार पर हर दिन छठ मईया को स्वादिष्ट पकवान का भोग लगाया जाता है। छठ के प्रसाद में ठेकआ का खास महत्व है। हालांकि छठ पूजा में गुड़ से बने एक खास भोग का भी महत्व होता है। छठ पूजा में दूध और गुड़ का खास प्रसाद बनाया जाता है। ये एक तरह की खीर होती है, जिसे खरना के दिन बनाया जाता है और गुड़ की इस खीर को रसिया कहते हैं। कुछ लोग रसिया को सही तरीके और स्वादिष्ट नहीं बना पाते। रसिया खीर को बनाने की खास रेसिपी है। इस रेसिपी से गुड़ की खीर का स्वाद बढ़िया लगता है। चलिए जानते हैं रसिया बनाने की आसान रेसिपी।

Chhath Puja 2021 Ka Prasad Chhath Easy Recipe With Milk and Jaggery
छठ पूजा 2021 प्रसाद रेसिपी - फोटो : iStock

रसिया बनाने की सामग्री

आधा कप चावल, गुड़ बारीक टूटा हुआ,  एक लीटर क्रीम वाला दूध, बादाम, काजू, किशमिश, इलायची ।

Chhath Puja 2021 Ka Prasad Chhath Easy Recipe With Milk and Jaggery
छठ पूजा 2021 प्रसाद रेसिपी - फोटो : istock

रसिया यानी गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- रसिया बनाने के लिए सबसे पहले चावल साफ करके धो लें। फिर चावल को पानी मे भिगोकर 2 घंटे के लिए रख दीजिए।

स्टेप 2- तब तक एक गहरे बर्तन में दूध उबालें। जब दूध में उबाल आने लगे तो चावल को मिला लीजिए। दूध को चम्मच से  चलातें रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 Ka Prasad Chhath Easy Recipe With Milk and Jaggery
छठ पूजा 2021 प्रसाद रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 3- जब खीर में उबाल आने लगे तो आंच धीमी कर दें। खीर चलते रहें ताकि बर्तन के तले पर चिपके नहीं।

स्टेप 4- तब तक एक पैन में आधा कप पानी और गुड़ डाल कर घुलने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।

विज्ञापन
Chhath Puja 2021 Ka Prasad Chhath Easy Recipe With Milk and Jaggery
छठ पूजा 2021 प्रसाद रेसिपी - फोटो : iStock

स्टेप 5- जब दूध वाला चावल मुलायम होने लगे तब उसमें बारीक कटे सूखे मेवा डाल कर दूध में अच्छे से मिला लें। फिर गैस बंद करके इलायची पाउडर मिला लें।

स्टेप 6- खीर ठंडी हो जाए तो गुड़ का घोल छलनी से छान कर मिलक लें। छठ पूजा की खास गुड़ वाली खीर तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed