फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja Thekua Recipe: छठ पूजा में इस खास विधि से बनाएं ठेकुआ, प्रसाद का स्वाद हो जाएगा दोगुना

Wed, 10 Nov 2021 12:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Nov 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
chhath puja 2021 thekua easy recipe thekua prasad banane ki aasan vidhi
छठ पूजा 2021 ठेकुआ रेसिपी - फोटो : instagram/bihar_vibes

छठ पूजा का आज अहम दिन है। यूपी -बिहार में छठ पूजा को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। चार दिन के छठ उत्सव में 10 नवंबर यानी आज का दिन सबसे अहम होता है। आज छठ मैया की पूजा में स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। मैया को तरह तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। छठ पूजा में कई तरह के प्रसाद का चढ़ावा होता है। छठ पूजा का प्रसाद भी काफी फेमस है। इसमें फल से लेकर सब्जी तक भोग में छठ मैया को अर्पित किया जाता है। लेकिन छठ का सबसे खास प्रसाद ठेकुआ होता है। ठेकुआ के बिना छठ पूजा अधूरी होती है। ठेकुआ छठ माई का पसंदीदा पकवान है। ठेकुआ एक तरह का मिठा पकवान है जो क्रिस्पी और टेस्टी होता है। अगर इस छठ पूजा में आप स्वादिष्ट ठेकुआ बनाना चाहते हैं तो यहां आपको ठेकुआ बनाने की आसान और खास रेसिपी बताई जा रही है। अगली स्लाइड्स में दी जा रही है ठेकुआ बनाने की खास विधि। 

chhath puja 2021 thekua easy recipe thekua prasad banane ki aasan vidhi
छठ पूजा 2021 ठेकुआ रेसिपी - फोटो : iStock

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री

आधा किलो गेहूं का आटा, 250 ग्राम गुड़, तलने के लिए आवश्यकतानुसार घी, कुटी हुई इलायची, एक कप कद्दूकस किया हुआ नारियल।

chhath puja 2021 thekua easy recipe thekua prasad banane ki aasan vidhi
छठ पूजा 2021 ठेकुआ रेसिपी - फोटो : istock

ठेकुआ बनाने का खास तरीका

स्टेप 1- ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। 

स्टेप 2- अब एक गहरे बर्तन में एक कप पानी को उबलने के लिए रखें। उसमें गुड़ को मिलाकर पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja 2021 thekua easy recipe thekua prasad banane ki aasan vidhi
छठ पूजा 2021 ठेकुआ रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाएं और पानी के साथ घुल जाए, तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 4- फिर पिघले हुए गुड़ की चाशनी को छान लें।

स्टेप 5- अब छनी हुई चाशनी को आटे में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

स्टेप 6- आटे में कूटी हुई हरी इलायची और नारियल का बुरादा मिला लें। 

विज्ञापन
chhath puja 2021 thekua easy recipe thekua prasad banane ki aasan vidhi
छठ पूजा 2021 ठेकुआ रेसिपी - फोटो : instagram/bihar_vibes

स्टेप 7- अब थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर आटे को टाइट गूंथ लें। 

स्टेप 8- गूंथे हुए आटे की छोटी छोटी लोई बना लें। अब इन लोई को हाथ से हल्का दबा कर शेप दे दीजिए। 

स्टेप 9- अब एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।

स्टेप 10- फिर इसमें ठेकुआ डालकर गोल्डन होने तक तल लें। 

पकने के बाद कड़ाई से निकाल लें। छठ पूजा का खास प्रसाद ठेकुआ तैयार है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed