छठ पूजा का त्योहार संतान की प्राप्ति और उनकी सलामती के लिए महिलाएं रखती हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस खास पर्व पर हर दिन छठ मइया को पकवान चढाने का रिवाज है। वैसे तो छठ के प्रसाद में ठेकुए का खास महत्व है। लेकिन छठ के दूसरे दिन खरना होता है। जिस पर दूध और गुड़ से खास तरह की खीर बनाई जाती है। जिसे रसिया कहते हैं। प्रसाद में बनने वाली इस खीर यानि रसिया का खास महत्व है। लेकिन अगर ये खीर आपसे स्वादिष्ट नहीं बनती तो ये रेसिपी जरूर आपके काम आएगी। आगे की स्लाइड में जानिए रसिया बनाने की खास रेसिपी।
{"_id":"5fb3af818ebc3e9bfc4f7f23","slug":"chhat-puja-prasad-recipe-2020-know-jhow-to-make-rasiya-special-kheer-made-with-milk-and-jeggery-for-second-day-kharna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja Prasad: ठेकुआ ही नहीं दूध और गुड़ से बना ये प्रसाद भी है छठ पूजा में खास","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Chhath Puja Prasad: ठेकुआ ही नहीं दूध और गुड़ से बना ये प्रसाद भी है छठ पूजा में खास
Tue, 17 Nov 2020 07:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
छठ
kheer
छठ पूजा के दूसरे दिन बनने वाला ये प्रसाद सूर्य देवता को चढाया जाता है। इस खीर को रोटी या पूरी के साथ सर्व किया जाता है। रसिया को खाने से मानसिक रोग और चर्म रोग जैसी बीमारियां ठीक हो जाती है। ऐसी मान्यता है।
खीर
सामग्री
- चावल - ½ (80 ग्राम)
- गुड़ - 3/4 कप बारीक तोड़ा हुआ (150 ग्राम)
- फुल क्रीम मिल्क - 1 लीटर
- बादाम - 8-10
- काजू - 8-10
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- इलायची - 5-6
विज्ञापन
विज्ञापन
kheer
विधि
- रसिया यानी गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बरतन में दूध उबालने के लिए रख दीजिए।
- इसके साथ ही सूखे मेवों को बारीक टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए।
- इसके साथ ही आधा कप चावल साफ करके धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए।
- दूध में उबाल आने पर चावलों को दूध में डाल कर मिला दीजिए। दूध को चम्मच से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दें। खीर को हर 1-2 मिनट में चलाते रहें ताकि वो बर्तन के तले पर न लगने पाएं।
- दूसरे बरतन में ½ कप पानी और गुड़ डाल कर गैस पर रख लें। जब गुड़ पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो गैस बंद कर दें।
- जब चावल मुलायम हो जाएं तब खीर में काजू, किशमिश और बादाम डाल दें। चावल जब दूध में अच्छे से मिल जाए तो उसमें इलायची पाउडर डाल दें।
- खीर के ठंडा हो जाने पर, गुड़ का घोल छलनी से छान कर खीर में मिला दें। खीर बनकर तैयार है।
विज्ञापन
kheer
सुझाव
- दूध में चावल डालने के बाद उसे हर 1-2 मिनट में चलाते रहें, ताकि खीर बरतन के तले से न लगे।
- गुड़ को खीर में ठंडा होने के बाद ही डालें क्योंकि गरम खीर में गुड़ डालने पर दूध फट सकता है।