Chhat Puja 2020: हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार पर व्रत और प्रसाद का खास महत्व होता है। संतान के लिए रखे जाने वाले छठ पर्व पर प्रसाद के रूप में ठेकुआ बनाने की परंपरा है। लेकिन कई बार ये ठेकुए खस्ता बनने की बजाय मुलायम बनते हैं। जिसकी वजह से इनके स्वाद में फर्क हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि छठ मइया को चढ़ने वाला प्रसाद अच्छा और कुरकुरा बने तो ठेकुआ बनाने की ये ट्रिक जरूर काम आएगी। आगे की स्लाइड में जानें क्या है वो खास ट्रिक।
{"_id":"5fb3abe68ebc3e9b7f070939","slug":"chhat-puja-prasad-2020-recipe-make-crispy-thekua-with-easy-trick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhat Puja Prasad: प्रसाद का ठेकुआ हो जाता है मुलायम तो ट्राई करें ये ट्रिक, बनेंगे खस्ता","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Chhat Puja Prasad: प्रसाद का ठेकुआ हो जाता है मुलायम तो ट्राई करें ये ट्रिक, बनेंगे खस्ता
Tue, 17 Nov 2020 05:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 17 Nov 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा
thekua
ठेकुआ बनाने की सामग्री :
- 250 ग्राम गेहूं का आटा
- 1 बड़ा चम्मच घी (मोयन के लिए)
- 30 ग्राम सूखे नारियल का बूरा
- 125 ग्राम गुड़
- आधा चम्मच इलायची पाउडर तलने के लिए तेल
- एक मुट्ठी बारीक कटे मेवे
Thekua
ठेकुआ बनाने की विधि :
- सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी उबल लें। इस पानी में गुड़ तोड़कर डाल दीजिए। गुड़ जब तक पूरी तरह पिघल न जाए तब तक उसे निरंतर हिलाते रहिए। इसके बाद इसे छलनी से छान लें।
- जब तक गुड़ का पानी ठंडा होगा तब तक एक परात में आटा छानकर उसमें नारियल का बूरा और बरीक कटे मेवे और पिसी इलायची अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब गुड़ के पानी की सहायता से आटे को कड़ा गूंथ लीजिए। इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर तेल की कड़ाही गरम कर लें।
- आटे की लोइयों को मनचाहे आकार में शेप देते हुए बेल लें और गरम तेल में डालकर कम आंच पर तल लीजिए।
- आपका गरमा-गरम ठेकुआ बनकर तैयार है। अब आप इन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
crispy thekua
कुरकुरा ठेकुआ बनाने के लिए टिप्स
- खस्ता ठेकुआ बनाने के लिए थोड़ा दरदरा पिसा हुआ आटा लें। जिसमें हल्का-सा चोकर रहता है।
- आटे में थोड़ी सी सूजी मिलाकर भी खस्ता ठेकुआ बनाया जा सकता है। जिसके लिए 250 ग्राम आटे में 100 ग्राम सूजी काफी रहेगी।
- आटे में चीनी या गुड़ की चाशनी डालने से पहले इसे अच्छी तरह ठंडा हो जाने दें। यदि गरम चाशनी डालेंगे तो आटा गीला हो जाएगा और ठेकुआ तलने के बाद अंदर से कच्चे रहेंगे।
- बेहतरीन स्वाद पाने के लिए आप खजूर के गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- खस्ता ठेकुआ बनाने के लिए मिश्रण में घी की मात्रा ठीक-ठाक रखें। आप चाहें 250 ग्राम आटे में 75-100 ग्राम घी डालकर खस्ता ठेकुआ बना सकते हैं।
- ठेकुआ तलते समय ध्यान रखें कि तेल तेज आंच में गरम करने के बाद आंच धीमी कर दें। इसके बाद इसमें ठेकुआ डालकर तलें।