Navratri Day 9 Bhog: 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की नवमी पूजा की जाएगी, ऐसे में इसकी तैयारी हर किसी ने कर ली है। इस दिन नवरात्रि का ही समापन होता है। इसी दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। लोग अपने नौ दिन के उपवास का समापन भी नवमी के दिन ही करते हैं। उपवास का समापन कन्या भोज के बाद किया जाता है।
यदि आप भी अपने घर कन्या भोज का आयोजन कर रहे हैं तो दुर्गा मां की स्वरूप इन कन्याओं को खास तरह से हलवा-पूड़ी और चना बनाकर खिलाएं। माता सिद्धिदात्री को भी हलवा-चने और पूड़ी का ही भोग लगाया जाता है। यहां हम आपको ये तीनों पकवान बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस दिन कन्याओं के लिए स्वादिष्ट भोग तैयार कर सकें।
2 of 6
सबसे पहले तैयार करें हलवा
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले तैयार करें हलवा
सूजी का हलवा बनाने के लिए आपको घी, एक कटोरी रवा, दो कटोरी चीनी, चार कटोरी पानी, इलायची पाउडर और सूखे मेवे की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रखें कि सूजी, पानी और रवा को एक ही कटोरी से मापें। जब इसे माप लें तो सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में घी डालकर उसमें रवा डालें। अब इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये सुनहरे रंग में बदल जाए तो इसे निकालकर एक प्लेट में निकाल लें।
3 of 6
सबसे पहले तैयार करें हलवा
- फोटो : Adobe stock
अब उसे कढ़ाई में पानी और चीनी डालें। पानी थोड़ा सा गर्म हो जाए तो उसमें भुनी हुई सूजी डालें। इसी बीच इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें। इसे कुछ देर ऐसे ही चलाएं। अब इसे पांच मिनट के लिए ढक कर रख दें। जब ये सही से पक जाए तो इसमें ऊपर से बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें। बस हलवा तैयार है।
4 of 6
अब तैयार करें चने
- फोटो : instagram
अब तैयार करें चने
चने तैयार करने के लिए रातभर भीगे हुए काबुली चने की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ-साथ, घी, जीरा, सेंधा नमक, हरी मिर्च और हरे धनिए की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले भीगे हुए चनों को पानी से निकालकर उबाल लें। इसके बाद एक पैन में घी डालकर उसमें हरी मिर्च, जीरा डालकर मिक्स करें।
5 of 6
अब तैयार करें चने
- फोटो : instagram
जब ये सही से भुन जाए तो इसमें उबले हुए चने डालें। इसी दौरान इसमें स्वाद के अनुसार नमक भी डालकर मिक्स करें। अब इसे अच्छी तरह से फ्राई करें। जब ये सही से फ्राई हो जाए तो इसमें ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।