फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं दूध से बने इस चीज का भोग, मिलेगा मनचाहा वरदान

Mon, 31 Mar 2025 07:00 AM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 31 Mar 2025 07:00 AM IST
सार

आज चैत्र नवरात्रि 2025 का दूसरा दिन है। नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी को दूध से बनी चीजें बेहद प्रिय हैं। इसलिए आइए आज हम पंचामृत बनाने के रेसिपी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day 2 Maa Brahmacharini Bhog Recipe Step by Step Process
चैत्र नवरात्रि 2025 - फोटो : इंस्टाग्राम
Chaitra Navratri 2025 : सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का काफी महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों में से आज दूसरा दिन है और इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए न सिर्फ पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि बहुत से लोग तो नौ दिन फलाहार खाकर व्रत भी रहते हैं। जिस तरह से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा अलग-अलग प्रकार से होती है, ठीक उसी प्रकार से उन्हें भोग भी उनकी पसंद का ही लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी को दूध से बनी चीजों का भोग लगाने से विशेष फल मिलता है। इसलिए आप आज पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। पंचामृत की खास बात यह है कि ये न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

 
Chaitra Navratri 2025 Day 2 Maa Brahmacharini Bhog Recipe Step by Step Process
चैत्र नवरात्रि 2025: मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : Amar Ujala
पंचामृत बनाने की सामग्री-
  • आधा कप शुद्ध गाय का दूध
  • आधा कप ताजा दही
  • एक बड़ा चम्मच गाय का शुद्ध घी
  • एक बड़ा चम्मच शहद
  • आधा कप गंगाजल
  • तुलसी के पत्ते
  • मिश्री या केसर स्वाद के लिए
Chaitra Navratri 2025 Day 2 Maa Brahmacharini Bhog Recipe Step by Step Process
चैत्र नवरात्रि 2025: पंचामृत - फोटो : इंस्टाग्राम

बनाने की विधि
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में 1 कप दूध डालें। फिर इसमें दो बड़े चम्मच ताजा दही मिलाएं और अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद, एक बड़ा चम्मच शुद्ध घी डालें और इसे दूध और दही के मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़ें, देवी पूजा के लिए हों खास तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day 2 Maa Brahmacharini Bhog Recipe Step by Step Process
चैत्र नवरात्रि 2025: पंचामृत - फोटो : इंस्टाग्राम
घी को दूध और दही के साथ अच्छी तरह से मिलाने के बाद, मिश्रण को लगातार चलाते हुए एक बड़ा चम्मच शहद डालें और इसे भी अच्छी तरह से मिलाएं। अंत में, बर्तन में एक बड़ा चम्मच चीनी डालें और इसे पूरी तरह से घुलने तक मिलाएं। इस तरह, पारंपरिक पंचामृत तैयार है। अब इसको सजाने की बारी है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन पकवानों का भोग, खुश होंगी माता रानी
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day 2 Maa Brahmacharini Bhog Recipe Step by Step Process
चैत्र नवरात्रि 2025: पंचामृत - फोटो : इंस्टाग्राम
पंचामृत को सजाने के लिए, आप इसमें दो-तीन तुलसी के पत्ते डाल सकते हैं, जो इसे और भी पवित्र बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, आप ऊपर से केसर के धागे या कटे हुए मेवे डालकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed