फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 6 Bhog: मां कात्यायनी को लगा सकते हैं इस खास खीर का भोग, बनाने का तरीका है बेहद आसान

Wed, 02 Apr 2025 04:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 02 Apr 2025 04:11 PM IST
सार

माता रानी के इस स्वरूप को शहद और शहद से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है, इसी के चलते हम आपको शहद से खीर बनाने की विधि बताएंगे। 

विज्ञापन
chaitra navratri 2025 6th day katyayani mata bhog recipe offer these honey kheer bhog prasad
मां कात्यायनी को लगा सकते हैं इस खास खीर का भोग - फोटो : instagram

Navratri Day 6 Bhog: 3 अप्रैल को नवरात्रि का छठा दिन है, इसी के चलते इस दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरूप यानी कि मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, इसी के चलते श्री कृष्ण को पाने के लिए भी ब्रज की गोपियों ने कालिंदी नदी के तट पर मां कात्यायनी की ही पूजा की थी।



मां कात्यायनी को ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। ऐसे में आप यदि उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी पसंदीदा चीज का भोग उन्हें लगानें। माता के इस स्वरूप को शहद से बनें पकवानों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आप मां कात्यायनी को शहद से बनीं मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं 

chaitra navratri 2025 6th day katyayani mata bhog recipe offer these honey kheer bhog prasad
मखाने और शहद की खीर बनाने का सामान - फोटो : इंस्टाग्राम

मखाने और शहद की खीर बनाने का सामान

  • मखाने – 1 चम्मच  
  • दूध – 3 कप 
  • शहद – 3-4 चम्मच  
  • घी– 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • बादाम – 8-10 
  • किशमिश – 8-10
  • पिस्ता – 5-6 
  • नारियल का बुरादा – 1 चम्मच  


 

chaitra navratri 2025 6th day katyayani mata bhog recipe offer these honey kheer bhog prasad
खीर बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

खीर बनाने की विधि

मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें मखाने डालकर भून लें। ध्यान रखें कि ये मखाने कुरकुरे होने चाहिए। जब मखाने सही से भुन जाए तो उसे साइड में निकाल कर रख लें। अब उसी कढ़ाई में 3 कप दूध डालें और उबालने दें। दूध उबालते समय ध्यान रखें कि इस के ऊपर मलाई न पड़े, इसके के चलते दूध चको बीच-बीच में हिलाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2025 6th day katyayani mata bhog recipe offer these honey kheer bhog prasad
खीर बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
जब दूध अच्छी तरह उबाल जाए और थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें भुने हुए मखाने डालें। इसे अच्छी तरह मिला लें। मखाने दूध में अच्छे से डूब जाएं और खीर थोड़ी गाढ़ी होने लगे। इस प्रक्रिया में 10-12 मिनट का समय लग सकता है।
विज्ञापन
chaitra navratri 2025 6th day katyayani mata bhog recipe offer these honey kheer bhog prasad
खीर बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

आखिर में अब उसमें शहद और इलायची पाउडर डालें। शहद डालने के बाद खीर को हल्का हिलाते रहें ताकि शहद अच्छे से मिल जाए। शहद के साथ इलायची का पाउडर भी डालें, ताकि खीर में एक स्वादिष्ट खुशबू आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed