सर्दियों के मौसम में फूलगोभी ज्यादी मात्रा में आती है। जिसकी सब्जी से लेकर परांठे तक बनती हैं। लेकिन अगर आप कुछ नया फूलगोभी से बनाना चाहती हैं तो एक बार फूलगोभी की टिक्की बनाकर ट्राई करें। इसे बनाना जितना आसान है। स्वाद में भी ये जबरदस्त लगता है। तो अगली बार शाम के नाश्ते के लिए मटर और गाजर के साथ आप फूलगोभी की टिक्की को जरूर ट्राई करें। घर के हर सदस्य को ये जरूर पसंद आएगी।
2 of 3
cauliflower
- फोटो : Pixabay
बनाने के लिए सामग्री
500 ग्राम फूलगोभी छोटे टुकड़ों में कटी हुई, सात से आठ लहसुन की कलियां, दो प्याज बारीक कटा हुआ, काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, चार चम्मच गेंहू का आटा और एक अंडा
फूलगोभी की टिक्की बनाने की विधि
- सबसे पहले गोभी के छोटे टुकड़े काट कर अच्छे से धो लें। अब इसे पांच मिनट तक पानी में उबाल लें और एक तरफ रख दें। प्याज को बारीक काट लें और लहसुन को छीलकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक, हरा धनिया, हल्दी और थोड़ा सा गरम मसाला डाल दें। लहसुन और प्याज के साथ सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- उबली हुई गोभी को कद्दूकस कर लें ताकि इसके बारीक टुकड़े हो जाएं। ध्यान रहें इसे मिक्सी में पीसे न, नहीं तो ये ज्यादा बारीक हो जाएगा।
- इस बारीक कटी गोभी में गेंहू का आटा और सारे मसालों के मिश्रण को डाल लें। अगर अंडा खाते हैं तो इसके पीले भाग को डालें या फिर थोड़ा सा बेसन डाल दें।
- सारे मिश्रण को अच्चे से मिला लें और बराबर हिस्सों में बांट कर छोटी-छोटी टिक्की बनाएं।
- टिक्की को तवे पर घी या मक्खन डाल कर सेंक लें। जब दोनों तरफ टिक्कियां हल्की सुनहरी हो जाएं तो तवे से नीचे उतार लें।
- अब इस स्वादिष्ट और पौष्टिक टिक्की को धनिया की हरी चटनी या अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें।