{"_id":"631afa608c97ca01c04789d8","slug":"brownie-recipe-how-to-make-brownie-without-egg-step-by-step-easy-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brownie Recipe: बिना किसी झंझट के तैयार हो जाएगी एगलेस ब्राउनी, ये है बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Brownie Recipe: बिना किसी झंझट के तैयार हो जाएगी एगलेस ब्राउनी, ये है बनाने की विधि
बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी ब्राउनी बेहद पसंद होती है। लेकिन बाहर से मंगाने पर ये काफी महंगी पड़ जाती है। ्अगर आप ब्राउनी को इतना ज्यादा पसंद करते हैं। तो घर में भी ब्राउनी तैयार की जा सकती है। बस इसे बनाने की सही तरीका पता होना चाहिए। फिर देखें कैसे फटाफट चॉकलेट ब्राउनी बनकर तैयार होती है। आगे की स्लाइड में जानें चॉकलेट ब्राउन की बनाने की विधि।
2 of 4
brownie
चॉकलेट ब्राउनी बनाने की सामग्री
मैदा आधा कप, बेकिंग पाउडर एक चुटकी, बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच, कोको पाउडर एक चौथाई कप, आधा कप पिसी चीनी, एक चौथाई कप तेल, वनीला एसेंस, ड्राई फ्रूट्स टुकड़ों में कटा हुआ। आप अपने मनचाहे ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकती हैं। बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट को बारीक काट लें।
3 of 4
brownie
चॉकलेट ब्राउनी बनाने की विधि
सबसे पहले मैदा और कोको पाउडर को छान लें। फिर किसी बाउल में दोनों को मिला लें। अब इस मिश्रण में एक चौथाई बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को डालकर मिला लें। अच्छी तरह चम्मच से चलाकर मिक्स कर लें। फिर इसमे आधा कप पिसी हुई चीनी को मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्राउनी
सारी चीजों को चम्मच से चलाने के बाद इसमे तेल डालें। साथ में वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। थोड़ा सा दूध डालकर ब्राउनी का गाढ़ा बैटर तैयार करें। सारी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लेने के बाद इसमे कटे हुए सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अच्छी तरह से फेंटने के बाद बेक करने वाले बर्तन में डाल दें। बेकिंग ट्रे को पहले बटर की मदद से ग्रीस कर लें। अगर बटर पेपर हो तो उसे भी लगा सकती हैं। बेकिंग वाले बर्तन में एक चौथाई जगह खाली रखें। जिससे कि फूलने की जगह मिले। अगर ओवन है तो उसमे रखकर बेक करें। नहीं तो कूकर में नमक डालकर उसके ऊपर बेकिंग के बर्तन को रखें। बिना रबड़ के सीटी लगा दें और करीब चालीस मिनट तक बेक करें। बस तैयार है स्वादिष्ट ब्राउनी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।