फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: बैंगन की सब्जी तो बहुत खाई होगी अब बनाएं चटपटा रायता और चटनी, सब करेंगे तारीफ

Sat, 10 Sep 2022 03:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 10 Sep 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Brinjal Raita Recipe How To Make Baingan Ki Chutney And Raita In Hindi
brinjal sabji - फोटो : सोशल मीडिया

बैंगन को कई सारी डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी से लेकर भरवां और भर्ता बैंगन की इन सारी डिश के लोग दीवाने रहते हैं। बैंगन की खासियत हैं कि इसकी सब्जी कई तरह से बनाकर तैयार किया जा सकता है। लेकिन क्या आपने बैंगन की चटनी या रायता खाया है। अगर नहीं तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।  बैंगन की चटपटी चटनी और रायते का फ्लेवर जरूर आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा। आगे की स्लाइड में जाने कैसे तैयार होगा बैंगन का रायता और चटनी।

Brinjal Raita Recipe How To Make Baingan Ki Chutney And Raita In Hindi
Brinjal
बैंगन का रायता बनााने की सामग्री

बैंगन का रायता बनाने के लिए जरूरत होगी ताजी दही 400 ग्राम, छोटे आकार के बैंगन चार, हरी मिर्च, काला नमक, नमक स्वादानुसार, हींग एक चुटकी, हरी धनिया बारीक कटी हुई, भुना जीरा आधा चम्मच, देसी घी या तेल बैंगन तलने के लिए।

Brinjal Raita Recipe How To Make Baingan Ki Chutney And Raita In Hindi
raita - फोटो : facebook
बैंगन का रायता बनाने की विधि

बैगन के पतले टुकड़े काटकर धो लें। फिर कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमे बैंगन के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तलें। साथ में ध्यान रखें कि ये पक जाए। अब इन सारे बैंगन को प्लेट में निकालकर रख लें। अब दही को अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसमे तले हुए बैंगन को डाल दें। साथ में इसमे काला नमक और सादे नमक को मिलाकर फेंट लें।  हरी मिर्च और हरी धनिया भी बारीक कटी डाल दें। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके इस रायते में तड़का लगाएं। तड़का लगाने के लिए किसी पैन में घी गर्म करें। फिर इस घी में जीरा डालकर चटकाएं। जब जीरा चटक जाए तो इसमे हींग डाल दें। बस गैस बंद कर दें। इस तड़के को रायत में गर्मागर्म डाल दें। इसी तरह से आप बैंगन की स्वादिष्ट चटनी बनाकर तैयार कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brinjal Raita Recipe How To Make Baingan Ki Chutney And Raita In Hindi
Brinjal
बैंगन की चटनी बनाने की सामग्री

चटनी बनाने के लिए जरूरत होगी मध्यम आकार दे दो बैंगन, हरी मिर्च, जीरा एक चम्मच, लहसुन की सात से आठ कली. इमली. नमक स्वादानुसार, धनिया की पत्ती।

विज्ञापन
Brinjal Raita Recipe How To Make Baingan Ki Chutney And Raita In Hindi
chutney - फोटो : social media
बैंगन की चटनी बनाने की विधि

बैंगन को सबसे पहले धोकर गैस पर रखकर भून लें। जब ये अच्छी तरह से चारों तरफ से भुन जाए तो गैस पर से इसे नीचे उतार लें। अब मिक्सी के जार में जीरा, धनिया के पत्ते, लहसुन की कलियां, हरी मिर्ची, इमली का गूदा और स्वादानुसार नमक डालकर पीस लें। बस तैयार है स्वादिष्ट भुने बैंगन की चटनी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed