फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brownie Recipe: बिना किसी झंझट के तैयार हो जाएगी एगलेस ब्राउनी, ये है बनाने की विधि

Fri, 09 Sep 2022 03:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 09 Sep 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
Brownie Recipe How To Make Brownie Without Egg Step By Step Easy Recipe In Hindi
brownie
बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी ब्राउनी बेहद पसंद होती है। लेकिन बाहर से मंगाने पर ये काफी महंगी पड़ जाती है। ्अगर आप ब्राउनी को इतना ज्यादा पसंद करते हैं। तो घर में भी ब्राउनी तैयार की जा सकती है। बस इसे बनाने की सही तरीका पता होना चाहिए। फिर देखें कैसे फटाफट चॉकलेट ब्राउनी बनकर तैयार होती है। आगे की स्लाइड में जानें चॉकलेट ब्राउन की बनाने की विधि।
Brownie Recipe How To Make Brownie Without Egg Step By Step Easy Recipe In Hindi
brownie
चॉकलेट ब्राउनी बनाने की सामग्री

मैदा आधा कप, बेकिंग पाउडर एक चुटकी, बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच, कोको पाउडर एक चौथाई कप, आधा कप पिसी चीनी, एक चौथाई कप तेल, वनीला एसेंस, ड्राई फ्रूट्स टुकड़ों में कटा हुआ। आप अपने मनचाहे ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकती हैं। बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट को बारीक काट लें।

Brownie Recipe How To Make Brownie Without Egg Step By Step Easy Recipe In Hindi
brownie
चॉकलेट ब्राउनी बनाने की विधि

सबसे पहले मैदा और कोको पाउडर को छान लें। फिर किसी बाउल में दोनों को मिला लें। अब इस मिश्रण में एक चौथाई बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को डालकर मिला लें। अच्छी तरह चम्मच से चलाकर मिक्स कर लें। फिर इसमे आधा कप पिसी हुई चीनी को मिला लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brownie Recipe How To Make Brownie Without Egg Step By Step Easy Recipe In Hindi
ब्राउनी

सारी चीजों को चम्मच से चलाने के बाद इसमे तेल डालें। साथ में वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। थोड़ा सा दूध डालकर ब्राउनी का गाढ़ा बैटर तैयार करें। सारी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लेने के बाद इसमे कटे हुए सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अच्छी तरह से फेंटने के बाद बेक करने वाले बर्तन में डाल दें। बेकिंग ट्रे को पहले बटर की मदद से ग्रीस कर लें। अगर बटर पेपर हो तो उसे भी लगा सकती हैं। बेकिंग वाले बर्तन में एक चौथाई जगह खाली रखें। जिससे कि फूलने की जगह मिले। अगर ओवन है तो उसमे रखकर बेक करें। नहीं तो कूकर में नमक डालकर उसके ऊपर बेकिंग के बर्तन को रखें। बिना रबड़ के सीटी लगा दें और करीब चालीस मिनट तक बेक करें। बस तैयार है स्वादिष्ट ब्राउनी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed