Bhelpuri Recipe : इस बरसात के मौसम में हर कोई हल्का खाना ही पसंद करता है। यही वजह है कि लोग खाने में काफी हल्की डाइट ही लेते हैं, जिस कारण से थोड़ी-थोड़ी देर में भूख लग जाती है। खासकर बात करें बच्चों की तो उन्हें तो हर थोड़ी देर पर कुछ खाने को चाहिए ही। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जो झटपट तैयार भी हो जाती है और इसे बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई पसंद भी करता है।
Bhelpuri Recipe : छोटी-मोटी भूख को मिटाएगी चटपटी भेलपुरी, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
खाने के बाद अगर आपके बच्चों को छोटी-मोटी भूख लगी है तो झटपट भेलपूरी बनाकर आप उनका पेट भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुरमुरे (परमल) – 4 कप
- प्याज बारीक कटी – 1/2 कप
- टमाटर बारीक कटे – 1/2 कप (वैकल्पिक)
- आलू उबला – 1
- हरी चटनी – 1/2 कप
- खजूर-इमली चटनी – 3/4 कप
- हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
- चाट मसाला – 1 डेढ़ टी स्पून
- नींबू रस – 2 टी स्पून
- लहसुन चटनी – 2 टेबललस्पून
- हरा धनिया – 1/4 कप
- कच्चे आम के टुकड़े – 1 टेबलस्पून
- क्रश की पापड़ी – 1/2 कप
- सेव – 1 कप
- तली मसाला चना दाल – 1 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
भेलपूरी बनाने की विधि
भेलपूरी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट कर रख लें। इसके बाद उबले हुए आलू को भी टुकड़ों में काट लें। अब एक बड़े कटोरे में मुरमुरा लें। इसके बाद कटोरे में कटी प्याज, आलू, टमाटर, हरी मिर्च डालें।
इसके बाद अब इसमें लहसुन की चटनी, हरी चटनी और खजूर-इमली की चटनी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। इसमें चाट मसाला, नींबू का रस और स्वाद के अनुसार नमक डालें।