फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2021: भैया दूज में कलाकंद से कराएं भाई का मुंह मीठा, बहुत आसान है रेसिपी

Sat, 06 Nov 2021 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 06 Nov 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
bhai dooj 2021 easy recipe of kalakand banane ki vidhi
भाई दूज 2021 कलाकंद बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

दीपों के महापर्व दिवाली की शुरुआत होने वाली है। पांच दिन के दीपोत्सव का हर दिन खास होता है। धनतेरस से भैया दूज तक हर दिन का विशेष महत्व है और इन सभी दिनों को मनाने के पीछे अलग अलग मान्यताएं और कहानी हैं। 4 नवंबर को दिवाली है, जिसके दो दिन बाद भाई दूज आता है। भाई दूज बहन भाई के रिश्ते का पर्व है। इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक करती हैं। भाई और बहन के रिश्ते में मिठास बनी रहे इसके लिए बहनें तिलक के बाद भाइयों का मुंह मीठा करती हैं।  इस भाई दूज को अगर आप अपने भाई के लिए खास बनाना चाहती हैं तो घर पर भाई के लिए अपने हाथों से मिठाई बनाएं। घर पर बाजार जैसी स्वादिष्ट मिठाई बनाना आसान है। न तो इसमें अधिक समय लगेगा और न ही अधिक कोई सामग्री। आज हम आपको बाजार जैसी स्वादिष्ट कलाकंद की रेसिपी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए कि कलाकंद बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और कैसे आसान तरीके से बनाया जाता है कलाकंद?

bhai dooj 2021 easy recipe of kalakand banane ki vidhi
भाई दूज 2021 कलाकंद बनाने की रेसिपी - फोटो : iStock

कलाकंद बनाने की सामग्री

कद्दूकस किया हुआ पनीर, कंडेंस्ड मिल्क, हरी इलायची पाउडर, घी, पिस्ता बारीक कटा हुआ

bhai dooj 2021 easy recipe of kalakand banane ki vidhi
भाई दूज 2021 कलाकंद बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

कलाकंद बनाने का आसान तरीका

स्टेप 1- कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। फिर धीमा आंच पर कड़ाही पर कंडेंस्ड मिल्क के साथ डालकर मिला लें। 

स्टेप 2- दूध और पनीर के मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhai dooj 2021 easy recipe of kalakand banane ki vidhi
भाई दूज 2021 कलाकंद बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- ये मिश्रण जब कड़ाही के किनारों पर चिपकने लगे समझ लीजिए कि ये पक गया है। 

स्टेप 4- इसमें हरी इलायची का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

स्टेप 5- अब इस मिश्रण को एक प्लेट पर निकाल लें। इसके लिए सबसे पहले एक छोटी गहरी प्लेट में अच्छे से घी लगा लें। 

विज्ञापन
bhai dooj 2021 easy recipe of kalakand banane ki vidhi
भाई दूज 2021 कलाकंद बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- फिर गैसे से कड़ाही को उतारकर दूध वाले मिश्रण को उस प्लेट में फैला लें और बारीक कटे पिस्ता से गार्निश करें।

स्टेप 7- कलाकंद को ठंडा होने के लिए कमरे में ही रखे रहने दें। बाद में 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 

स्टेप 8- कलाकंद के ठंडा होने के बाद फ्रिज से निकाल कर चौकोर टुकड़ों में चाकू से काट लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed