फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए रामबाण है शहद और दालचीनी का नुस्खा, लेकिन प्रेग्नेंट औरतें रहें दूर

Tue, 28 Feb 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
benefits of cinnamon with honey

शहद और दालचीनी के अलग-अलग फायदों से तो आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे ही, लेकिन साथ में इनका इस्तेमाल इन फायदों को दोगुना कर देता है। इनसे कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं दालचीनी और शहद के अचूक फायदों के बारे में।

सेहत के लिए रामबाण है शहद और दालचीनी का नुस्खा, लेकिन प्रेग्नेंट औरतें रहें दूर

benefits of cinnamon with honey

जोड़ों के दर्द के लिए

एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा आप चाहें तो गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर और शहद डालकर पेस्ट बना कर दर्द वाली जगह लगाने से भी आराम मिलता है।

सर्दी-जुकाम

मौसम बदल रहा है और ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा शिकायत सर्दी-जुकाम की रहती है। इससे निजात पाने के लिए एक चम्मच शहद में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाएं और सुबह-शाम इसका सेवन करें।

सेहत के लिए रामबाण है शहद और दालचीनी का नुस्खा, लेकिन प्रेग्नेंट औरतें रहें दूर

benefits of cinnamon with honey

पेट के लिए फायदेमंद

एक चम्मच शहद में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करने से पेट दर्द और एसिडिटी छूमंतर होती है। साथ ही ये भोजन को भी पचाने में सहायक है। साथ में इनका सेवन उल्टी और दस्त में भी कारगर है।


दांत दर्द के लिए

दांतों में दर्द होने पर एक चम्मच शहद में दालचीनी पाउडर लगाकर मलने से आराम मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत के लिए रामबाण है शहद और दालचीनी का नुस्खा, लेकिन प्रेग्नेंट औरतें रहें दूर

benefits of cinnamon with honey

मानसिक तनाव

इनका साथ में सेवन मानसिक तनाव दूर करता है और याददाश्त बढ़ाने में मददगार है।

- हालांकि दालचीनी के सेवन से पेट दर्द और अपच की समस्या से तो निजात पाई जा सकती है लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान इसके नियमित सेवन से दूर रहना रहना चाहिए। दरअसल, ये गर्भाशय में संकुचन पैदा करता है और इसकी वजह से समय से पहले प्रसव हो सकता है। 
 

विज्ञापन

सेहत के लिए रामबाण है शहद और दालचीनी का नुस्खा, लेकिन प्रेग्नेंट औरतें रहें दूर

benefits of cinnamon with honey

त्वचा रोग के लिए

अगर खुजली की शिकायत हो तो दालचीनी पाउडर और शहद की बराबर मात्रा लें और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों लगाएं। दाद, खाज होने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

दालचीनी का सेवन डायबिटीज, दिल के रोग, लकवे जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed