फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 12 सब्जियों में चिपकते हैं सबसे ज्यादा कीटनाशक, खाएं मगर ध्यान से

Sun, 22 Oct 2017 11:27 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 22 Oct 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
before cooking any vegetable make sure that its wash properly
सब्जियां
सब्जियों और फलों के बिना पौष्टिक आहार अधूरा माना जाता है लेकिन उनकी सतह पर चिपके रह गए कीटनाशकों के अंश के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। खेती के दौरान फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए अलग-अलग किस्म के कीटनाशक इस्तेमाल किए जाते हैं उसके बाद सब्जियां हमारे खाने की मेज तक पहुंचती हैं।


पढ़ें- बदलते मौसम में हर बीमारी से छुटकारा दिलाएगा ये खास जूस, आज ही करें ट्राई
 
before cooking any vegetable make sure that its wash properly
हेल्दी फूड
एक गैर-लाभकारी संगठन इन्वायर्नमेंटल वर्किंग ग्रुप (ईडब्ल्यूजी) ने अमरीका में 12 सबसे 'गंदी' सब्जियों और फलों की सालाना सूची जारी की है। इनमें, स्ट्रॉबेरी, पालक, आड़ू, सेब, शफ़तालू, नाशपाती, चेरी, अंगूर, अजवाइन की पत्तियां, टमाटर, लाल मिर्च और आलू शामिल हैं। 

पढ़ें- चॉकलेट खाने से आपके सिर में भी होता है दर्द, इस बीमारी के शिकार हैं आप
before cooking any vegetable make sure that its wash properly
हेल्दी फूड
जहां तक स्ट्रॉबेरी का सवाल है, अमरीका के कृषि विभाग के हवाले से बीबीसी को मिले आंकड़ों के मुताबिक, 2015 में स्ट्रॉबेरी के 706 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें से करीब 40 फीसदी में 70 अलग-अलग किस्म के कीटनाशक मिले थे। यूरोप में यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी (एफ्सा) ने इसी साल अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 84 हजार से ज्यादा खाने के नमूनों में से 43.9 फीसदी में कीटनाशकों के अवशेष पाए गए, हालांकि उनकी मात्रा खतरनाक स्तर की नहीं थी।

पढ़ें- सोने से पहले न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो खर्राटे कर देंगे परेशान 
विज्ञापन
विज्ञापन
before cooking any vegetable make sure that its wash properly
हेल्दी फूड
कुल मिलाकर अमरीका और यूरोप, दोनों जगह खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों की मात्रा काफी कम पाई गई है और वह तय सीमा से ज्यादा नहीं है, लिहाजा अधिकारी इसे स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं मानते। स्वास्थ्य जगत के कुछ कार्यकर्ता इस बात से चिंतित हैं कि कम मात्रा में ही सही, लेकिन इतने तरह के कीटनाशकों के एक साथ संपर्क में आने से उसका 'कॉकटेल असर' हो सकता है, जो जोखिम को बढ़ा देता है। 

पढ़ें- 100 मर्ज की एक दवा है ये हरी सब्जी, खाते ही दूर भागेंगे कई रोग
विज्ञापन
before cooking any vegetable make sure that its wash properly
हेल्दी फूड
इस संबंध में हुए कुछ वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक, कीटनाशक जैसे अलग-अलग जहरीले पदार्थों का मिश्रण प्रजनन क्षमता, वीर्य की गुणवत्ता और बच्चों में दिमाग़ के विकास को प्रभावित कर सकता है और और हॉर्मोन की समस्याएं भी पैदा कर सकता है। 

पढ़ें- इस गर्मागर्म मीठी डिश से माइग्रेन को भगाएं दूर, जानें कई फायदे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed