फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami Special Kheer: मां सरस्वती को प्रिय है केसर खीर, वसंत पंचमी के दिन करें तैयार

Sun, 02 Feb 2025 06:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 02 Feb 2025 06:43 AM IST
सार

यदि आप भी मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं तो वसंत पंचमी के दिन केसर खीर तैयार करें। यहां हम आपको केसर खीर बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Basant Panchami Special Kheer Recipe How to Make Kheer At Home Kheer Kese Banaye
मां सरस्वती को प्रिय है केसर खीर - फोटो : instagram

Basant Panchami Special Kheer: वसंत पंचमी का दिन हिंदू धर्म में काफी खास माना जाता है। हिंदू पंचांग की मानें तो वसंत पंचमी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है।  इस साल ये तिथि 2 फरवरी को पड़ रही है, इसलिए वसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन हर कोई उनकी पूजा-अर्चना करता है।



यदि आप भी वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें पीले पकवानों का भोग लगाएं। मां सरस्वती को केसर खीर अति प्रिय है। ऐसे में आप उन्हें केसर खीर का भोग भी लगा सकते हैं। यहां हम आपको केसर खीर बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। 

Basant Panchami Special Kheer Recipe How to Make Kheer At Home Kheer Kese Banaye
केसर खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - फोटो : instagram

केसर खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)  
  • चावल – 1/4 कप (भीगे हुए, बासमती चावल हो तो बेहतर)  
  • चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)  
  • केसर – 8-10 धागे (2 चम्मच गुनगुने दूध में भिगोए हुए)  
  • इलायची पाउडर– 1/2 छोटी चम्मच  
  • ड्राई फ्रूट्स– बादाम, काजू, पिस्ता (बारीक कटे हुए)  
  • घी – 1 छोटा चम्मच

 

Basant Panchami Special Kheer Recipe How to Make Kheer At Home Kheer Kese Banaye
केसर खीर बनाने की विधि - फोटो : instagram

केसर खीर बनाने की विधि

इसके लिए सबसे पहले चावल को भिगोकर तैयार करें। इसके लिए चावल को 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें और फिर हल्का मसलकर पानी निकाल दें। इससे खीर जल्दी गाढ़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami Special Kheer Recipe How to Make Kheer At Home Kheer Kese Banaye
केसर खीर बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब एक भारी तले वाले पैन में 1 लीटर दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे। जब दूध हल्का उबलने लगे, तब भीगे हुए चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक चावल नरम न हो जाएं।

विज्ञापन
Basant Panchami Special Kheer Recipe How to Make Kheer At Home Kheer Kese Banaye
केसर खीर बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब इसमें चीनी और केसर वाला दूध डालें और 5 मिनट तक और पकाएं। इससे खीर को सुगंध और खूबसूरत रंग मिलेगा। अब बारीक कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और इलायची पाउडर डालें। इसे 5 मिनट और पकने दें ताकि फ्लेवर अच्छी तरह से मिल जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed