Bakrid 2024: बकरीद का त्योहार मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए काफी अहम है। इसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। ईद-उल-अजहा का त्योहार लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग बकरे की बलि देते हैं और फिर इसका जश्न अपने परिवार के साथ मनाते हैं। इस खास दिन सबसे पहले लोग नमाज अदा करते हैं और फिर बलि देते हैं। कुर्बानी के इस बकरे को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाता है।
कुर्बानी देने के बाद लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर ईद की बधाई देने जाते है। ऐसे में हर कोई अपने मेहमानों के स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान बनाकर रखता है। इस साल बकरीद के दिन आप भी अपने मेहमानों के लिए कुछ स्वादिष्ट पकवान बना सकते हैं। ताकि आपके मेहमान पेट के साथ अपने मन को भी खुश करके आपके घर से जाएं। इस लेख में हम आपको वेज और नॉनवेज दोनों तरह के पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
बकरीद के दिन मेहमानों के लिए बनाएं ये पकवान
- फोटो : instagram
वेज कबाब
आप अगर कुछ वेज बनाने का सोच रही हैं तो वेज कबाब इसमें एक बेस्ट विकल्प है। इसे आप बतौर स्नैक्स अपने मेहमानों को परोस सकते हैं। अगर इसे मेनकोर्स में रखना है तो इसके साथ रुमाली रोटी परोस सकते हैं। रुमाली रोटी के साथ भी वेज कबाब खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसके साथ प्याज और हरी चटनी जरूर परोसें।
3 of 6
बकरीद के दिन मेहमानों के लिए बनाएं ये पकवान
- फोटो : instagram
सींक कबाब
स्नैक्स के तौर पर आप सींक कबाब भी अपने मेहमानों को परोस सकते हैं। इसे आप चिकन और मटन दोनों के साथ तैयार कर सकते हैं। सींक कबाब को भी आप रुमाली रोटी, हरी चटनी और प्याज के साथ परोसें। ये मेनकोर्स का काम भी कर सकता है।
4 of 6
बकरीद के दिन मेहमानों के लिए बनाएं ये पकवान
- फोटो : instagram
ड्रम्स ऑफ हेवन
अगर कुछ चटाकेदार सा बनाने का सोच रहे हैं तो ड्रम्स ऑफ हेवन एक बेहतर विकल्प है। इसे कोल्ड ड्रिंक के साथ परोसें। ये काफी स्पाइसी होता है। इसे बनाने के लिए आपको पहले चिकन लॉलीपॉप तैयार करना होगा। चिकन लॉलीपॉप को स्पाइसी सॉस में मिक्स करके ड्रम्स ऑफ हेवन तैयार किया जाता है
5 of 6
बकरीद के दिन मेहमानों के लिए बनाएं ये पकवान
- फोटो : instagram
सेंवई
बकरीद के दिन डेजर्ट में सेंवई जरूर बनाएं। सेंवईयों से ही ईद का त्योहार पूरा होता है। ऐसे में अपने पकवानों की लिस्ट में सेंवईयों का नाम जोड़ना कतई न भूलें। इसे बनाकर आप अपने मेहमानों का दिल जीत सकते हैं।