फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baisakhi Food Recipes: बैसाखी पर बनाना है खास लंच और डिनर, यहां देखें आसानी से बनने वाले पकवानों की लिस्ट

Sun, 13 Apr 2025 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 13 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

यदि आप आज अपने मेहमानों और घरवालों को कुछ खास बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो हम आपको इसके कुछ सिंपल विकल्प बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Baisakhi 2025 Food Recipes Dishes Delicious Dishes to Cook for Loved Ones on Baisakhi Check Recipes
अपनों को बैसाखी पर बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट डिशेज - फोटो : Adobe stock
Baisakhi Food Recipes: आज देश के कई राज्यों में बैसाखी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे तो कई बार ये त्योहार 14 अप्रैल को पड़ता है लेकिन बात करें इस साल की तो इस साल 13 अप्रैल को ही बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। ये बैसाखी का त्योहार मुख्य रूप से कृषि और फसल की बुवाई के समय से जुड़ा हुआ है। इस दिन किसान न सिर्फ जश्न मनाते हैं, बल्कि भगवान से दुआ भी मांगते हैं।


इस दिन लोग खूब सजते और संवरते हैं और अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। यदि आप भी आज कुछ खास बनाने का प्लान कर रही हैं तो यहां नीचे कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। जिससे टिप्स लेकर आप भी अपने परिवारवालों के लिए स्वादिष्ट खाना बना सकती हैं। 
Baisakhi 2025 Food Recipes Dishes Delicious Dishes to Cook for Loved Ones on Baisakhi Check Recipes
सरसों का साग और मक्के की रोटी - फोटो : Adobe stock


सरसों का साग और मक्के की रोटी

कुछ पांरपरिक बनाने का सोच रही हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके पास हो नहीं सकता। यदि आपको मक्के की रोटी बनानी नहीं आती तो सरसों के साग के साथ आप सिंपल तंदूरी रोटी भी बनाकर परोस सकते हैं। साग का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें तिल, अदरक, लहसुन, और घी का तड़का अवश्य लगाएं। 

Baisakhi 2025 Food Recipes Dishes Delicious Dishes to Cook for Loved Ones on Baisakhi Check Recipes
शाही पुलाव - फोटो : instagram

शाही पुलाव

कुछ आसान सा बनाने का सोच रहे हैं, जिसको बनाने के लिए आपको ज्यादा देर रसोई में खड़ा न रहना पड़े तो ये एक बेहतरीन विकल्प है। इस शाही पुलाव में को बनाने में चावल, दूध, ड्राई फ्रूट्स, इलायची, और केसर की जरूरत पड़ेगी। इसे ऐसे ही बनाकर आप गरमागरम परोस सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2025 Food Recipes Dishes Delicious Dishes to Cook for Loved Ones on Baisakhi Check Recipes
छोले और कुलचा

छोले और कुलचा

आजकल तो बाजार में रेडीमेड कुलचा मिलते हैं। ऐसे में आप छोले के साथ इसे परोस सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले छोले को बनाकर रख लें। उसके बाद जब भी जिसको खाना हो, उसे कुलचा गरम करके परोस दें। इसके साथ अचार और चटन अवश्य परोसें। ये खाने का स्वाद और बढ़ा देगी। कुलचा नहीं बनाना तो आप भटूरे भी बना सकते हैं, ये भी खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। 

विज्ञापन
Baisakhi 2025 Food Recipes Dishes Delicious Dishes to Cook for Loved Ones on Baisakhi Check Recipes
पनीर टिक्का - फोटो : Instagram
पनीर टिक्का

यदि आप कुछ स्टार्टर में बनाने का प्लान कर रही हैं तो पनीर टिक्का से बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। पनीर टिक्का बड़ों से लेकर बच्चों तक को खाने में काफी अच्छा लगता है। घर पर इसे तैयार करते समय आप इसके मसालों को अपने हिसाब से रख सकती हैं। तैयार करने के बाद पनीर टिक्का को मिंट चटनी के साथ परोसें और सभी का दिल जीतें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed