फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेटली की जान था अमृतसरी खाना, स्पेशल आते थे रसोइए, मां से जुड़ा है कनेक्शन

Sat, 24 Aug 2019 04:26 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 24 Aug 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley life long love for Amritsari food
arun jaitley - फोटो : social media

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का शनिवार को निधन हो गया। दिल्ली के एम्स में 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से वह बीमार चल रहे थे। उन्हें किडनी के साथ-साथ सॉफ्ट टिशू कैंसर की समस्या थी। जानिए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे पहलू हैं जो बहुत ही कम लोग जानते हैं।

Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley life long love for Amritsari food
arun jaitley - फोटो : social media

28 दिसम्बर 1952 को नई दिल्ली में जन्में अरुण जेटली ने अपनी पढ़ाई-लिखाई यहीं रहकर पूरी की। उन्होंने स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल से पूरी की। 1973 में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की। इसके बाद 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली। जेटली दिल्ली में पले बड़े जरूर थे, लेकिन उनको खाना अमृतसर का पसंद था। अमृतसर के कुलचे, दाल मखनी, चना छोले और पूरी उनके पसंदीदा थे।

Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley life long love for Amritsari food
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एक इंटरव्यू में जेटली ने बताया था कि- मेरी जड़ें अमृतसर शहर से हैं। यही वजह है कि मेरे खाने-पीने की आदतें पूरी तरह से पंजाबी हैं। उन्होंने आगे कहा था- मेरी मां अमृतसर से थीं, उनके खाना बनाने के तरीके का असर मेरी खाने की आदतों में साफ दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley life long love for Amritsari food
नरेंद्र मोदी- अरुण जेटली

जब जेटली से पूछा गया कि उन्हें अमृतसर में सबसे ज्यादा खाने में क्या पसंद है तो उन्होंने कहा, मुझे अमृतसरी खाने में सब कुछ पसंद है और सबसे ज्यादा चाव से मैं चना छोले और कुलचे खाता हूं।

विज्ञापन
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley life long love for Amritsari food
अरुण जेटली

जेटली के कई साथी कार्यकर्ता भी बताते हैं कि उन्हें अमृतसरी खाना इतना पसंद था कि उनके घर जब भी कोई कार्यक्रम होता था तो वह स्पेशल अमृतसर से रसोइए बुलवाते थे। जेटली ने बताया था कि मेरे दिल्ली के सर्कल में भी अमृतसरी खाना फेमस हो गया था। मेरे यहां खाना खाने के बाद कई लोगों ने तो उन रसोइयों को अपने यहां दावत करने के लिए भी बुलवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed