फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंत चतुर्दशी 2021: इस रेसिपी से बनाएं भगवान विष्णु का पसंदीदा भोग, बरसेगी श्री हरि की कृपा

Sat, 18 Sep 2021 11:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Sep 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2021 Lord Vishnu Favorite Bhog Makhana Kheer Recipe
मखाने की खीर की रेसिपी - फोटो : iStock

अनंत चतुर्दशी का पर्व 19 सितंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि महाभारत काल में जब पांडव जुए में अपना सारा राज-पाट हार के वन में चले गए थे, तब भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने पांडवों को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु सारे संकट हर लेते हैं। तभी से इस दिन श्रीहरि का पूजा और व्रत रखा जाता है। आप भी अगर अनंत चतुर्दशी का व्रत रखने वाले हैं या पूजा करने वाले हैं तो सबसे जरूरी है भगवान का भोग। कोई भी पूजा भगवान को भोग लगाए बिना पूरी नहीं होती। ऐसे में अगर भोग भगवान की पसंद का हो तो प्रभु तो खुश होते ही हैं, पूजा भी सफल हो जाती है। अब सवाल है कि भगवान विष्णु का पसंदीदा भोग क्या है? वैसे तो भगवान विष्णु को पीले रंग से प्यार है। उनके बृहस्पतिवार के व्रत में गुड़ और चने का भोग लगाया जाता है, लेकिन अनंत चतुर्दशी के दिन आप श्रीहरि को खीर का भोग लगाएं। हो सकता है कि परिवार में किसी का व्रत हो या जिसे आप प्रसाद दें, उनमें से किसी का व्रत हो, इसलिए चावल की खीर न बनाकर स्वादिष्ट मखाने की खीर का भोग लगाएं, ताकि भगवान का प्रसाद सभी लोग ले सकें। तो चलिए जानते हैं कि भगवान विष्णु का पसंदीदा भोग मखाने की खीर बनाने की विधि।

Anant Chaturdashi 2021 Lord Vishnu Favorite Bhog Makhana Kheer Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मखाना खीर बनाने के लिए सामग्री 

1 लीटर दूध, 1/2 कप चीनी, 1 कप मखाने, 1 चम्मच घी, 1 चम्मच चिरौंजी, एक छोटी कटोरी बारीक कटे मेवे, 1 चम्मच किशमिश, 1 चम्मच हरी इलायची पाउडर

Anant Chaturdashi 2021 Lord Vishnu Favorite Bhog Makhana Kheer Recipe
खीर की रेसिपी - फोटो : iStock

मखाना खीर बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- सबसे पहले मध्यम आंच पर एक पैन में दूध उबाल लीजिए। जब दूध में पहला उबाल आ जाए तो उसमें मखाने डालकर तब तक पकाएं, जब तक कि दूध में पड़े मखाने पूरी तरह से गल न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2021 Lord Vishnu Favorite Bhog Makhana Kheer Recipe
मखाना खीर रेसिपी - फोटो : iStock

स्टेप 2- ध्यान रखें कि खीर जले न, इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में खीर को चलाते रहें। अब खीर में कटे हुए मेवे जैसे काजू, बादाम और किशमिश को डालकर मिला लें। 

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2021 Lord Vishnu Favorite Bhog Makhana Kheer Recipe
makhana kheer - फोटो : istock

स्टेप 3- फिर खीर में चीनी डालकर अच्छी तरह चलाएं। 5 मिनट बाद इलायची पाउडर डालकर मिला लें और फिर आंच बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट मखाना खीर तैयार है। 

ध्यान दें कि भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का होना अनिवार्य होता है। इसलिए भगवान को भोग अर्पण करते समय तुलसी की पत्तियां जरूर चढ़ाएं और बाद में खीर में डालकर सभी में प्रसाद बांटे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed