बारिश के सुहाने मौसम में चटपटा खाने का अलग ही मजा होता है। हल्की-फुल्की बारिश में घूमने के साथ चाट पकौडी, समोसे खाने को मिल जाए तो बस क्या ही बात हो। मानसून के आते ही स्पाइसी और फ्राइड फूड खाने की क्रेविंग होने लगती है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी इस मौसम में टेस्टी खाने के शौकीन हैं। इसे लेकर उन्होंने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स संग एक खास मंत्र भी शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन को मानसून में ये चीजें खाना है पसंद, ट्विटर पर पोहा, जलेबी और भजिये का लिखा मंत्र
बिग बी ने ट्वीट में लिखा- 'त्वमेव भुट्टा च भजिया त्वमेव, त्वमेव पोहा, जलेबी त्वमेव, त्वमेव कचौरी च चटणी त्वमेव, त्वमेव सर्वम् मुर्मुरि ने सेव।' इस मंत्र को शेयर कर बिग बी ने लिखा कि इसके उच्चारण से बारिश के दिनों में अच्छा नाश्ता मिलता है।
T 3255 - A touch of humour early Monsoon morning .. 🤣
'त्वमेव भुट्टा च भजिया त्वमेव,
त्वमेव पोहा, जलेबी त्वमेव ।
त्वमेव कचौरी च चटणी त्वमेव,
त्वमेव सर्वम् मुर्मुरि ने सेव ।’
बारिश के मौसम 🌦⛈☔🌫मे इस मंत्र का जाप करने से
उच्च श्रेणी के नाश्ते की प्राप्ति होती है.
from Ef Ns pic.twitter.com/6joy7hpBUZ
बिग बी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट को देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शायद अमिताभ बच्चन अच्छे नाश्ते के लिए इसी मंत्र का जाप करते होंगे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आप एक सही श्लोक का मजाक बना रहे हैं, जो कि गलत है।
75 की उम्र में भी इतने फिट रहने वाले बॉलीवुड के शहंशाह ने एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस का राज खोला था। उन्होंने बताया था कि फिट रहने के लिए वह हर दिन 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा वह दो गिलास पानी और एक कप आंवले के जूस से दिन की शुरुआत करते हैं।
ब्रेकफास्ट में अमिताभ इडली, सांभर खाते हैं। साथ ही दूध पीना कभी मिस नहीं करते। लंच में उन्हें दाल चावल खाना पसंद है। इसके साथ वह मल्टीग्रेन रोटी और सलाद भी लेते हैं। वह ब्रेकफास्ट और लंच के बाद ग्रीन टी पीते हैं। शाम को अमिताभ स्प्राउट्स खाते हैं। डिनर में वह पनीर भुर्जी, सैंडविच और सलाद खाते हैं।